मंगलवार, 22 फ़रवरी 2011

जीसस के पूर्वज

आज हिन्दुओं को इसाई बनाने के लिए चर्च का एक कुतर्क है कि हिन्दू भगवान्, इश्वर, परमात्मा राम, कृष्ण, बजरंग बलि, दुर्गा इत्यादि तो काल्पनिक हैं, इसलिए इनपर विश्वास करने से उत्तम है कि जीसस अथवा यीशु पर विश्वास लाया जाए क्योंकि उसके गौड होने के ऐतिहासिक तथा प्रमाणिक तथ्य उपलब्ध हैं तथा बाइबल में अंकित हैं. अर्थात यदि विश्वास करना है तो प्रमाणित व्यक्तित्व पर करें. प्रस्तुत लेख इसी विचार पर मनन करने के लिए है.

चर्च, मिशनरियों तथा फादरों के अनुसार, बाइबल के दोनों भाग, ओल्ड टेस्टामेंट तथा न्यू टेस्टामेंट (जिन की मार्किटिंग भारत में पुराना नियम और नया नियम के नाम से की जा रही है), गौड़ के आदेश पर लिखी गयी है. गौड की वाणी होने के कारण, इसका प्रत्येक शब्द पत्थर पर लकीर की भाँती अमिट तथा सत्य है. इसमें लिखी किसी घटना अथवा तथ्य पर संदेह करना गौड के प्रति एक घोर अपराध है.

न्यू टेस्टामेंट मुख्यतः जीसस अथवा क्राइस्ट अथवा यीशु के जीवन तथा उसके संदेशों का संकलन है. यदि चर्च की माने तो इस की चार पुस्तकें जॉन, ल्युक, मैथ्यू और मार्क, जीसस के प्रमुख चार शिष्यों द्वारा गौड के प्रभाव से लिखी गयी हैं. परिणामस्वरूप, चर्च के अनुसार ये गौड के ही शब्द हैं.

गौड के ये शब्द स्वयम जीसस के सम्बन्ध में क्या कहते हैं, आइये देखें.
जीसस का एक साधारण मानव न हो कर एक गौड था, इसे स्थापित करने के लिए जो स्पष्टीकरण दिया जाता है वो ये है की जीसस क्राइस्ट एक कुंवारी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था. इसे सविस्तार जानने के लिए गौड की वाणी पढ़ें जहां गौड अपने निर्देश न मानने वालों को श्राप देता है कि वो अपने बेटों और बेटियों का मांस खायेंगे.

यहाँ एक मूल प्रश्न ये उठता है की यदि किसी का जन्म एक कुंवारी से हुआ है और हमें ये स्वीकार करना है कि वो गौड का पुत्र है तो क्या उसके पूर्वजों की वंशावली बनाना अथवा इस पर विचार करना एक मूर्खता नहीं है?

क्योंकि गौड के यदि पूर्वज हैं तो उनके भी कोई पूर्वज होंगे और इस प्रकार हम एक कभी न समाप्त होने वाली श्रृंखला पर निकल पड़ेंगे. दूसरी और, यदि गौड से ही सब का आदि और अंत है तो उसके पूर्वजों का विचार ही मूर्खतापूर्ण लगता है.
अब हम इस संकीर्णता से बाहर निकल कर जीसस की माता मेरी के पति जोसेफ को ही जीसस का पिता स्वीकार कर लेते हैं, क्योंकि महाभारत में भी तो हम पांडवों को पांडू के ही पुत्र स्वीकार करते हैं जबकि उनकी माताओं ने उन्हें अन्य देवताओं (युद्धिष्ठिर को धर्मराज से, भीम को पवन से, अर्जुन को इंद्र से, नकुल तथा सहदेव को अश्वनी कुमार से) से अर्जित किया था. यदि इस विचार पर चलें तो न्यू टेस्टामेंट की चार पुस्तकों में से दो, ल्युक तथा मार्क, जोसेफ के पूर्वजों की श्रृंखला का उल्लेख करते हैं. अन्य दोनों पुस्तकें मैथ्यू तथा जॉन, ये उल्लेख क्यों नहीं करती, इसका उत्तर तो हमारे पास नहीं है, किन्तु हमें इसे गौड की वाणी स्वीकार करना ही है. 

जिन दो पुस्तकों में अब्राहम से चलते हुए जीसस तक की वंशावली का उल्लेख है, वो परस्पर मेल नहीं खाता. ल्युक में अब्राहम से जीसस के बीच में ५४ नाम आते हैं जबकि मैथ्यू में ३८ नाम आते हैं. ये सूची इस प्रकार है:

ल्युक                                                मैथ्यू
अब्राहम                                              अब्राहम
इसाक                                                 इसाक
जेकब                                                 जुडास
जुड़ा                                                   फेयर्स
फेयर्स                                                 एस्रौम
एस्रौम                                                 एरम
एरम                                                  अमिनादाब
अमिनादाब                                           नासौन
नासौन                                                साल्मौन
साल्मौन                                               बूज़
बूज़                                                     ओबैद
ओबैद                                                  जैसी
जैसी                                                    राजा डेविड
राजा डेविड                                            सोलोमन
नाथन                                                  रोबोआम
मत्ताथा                                                 अबिया
मेनन                                                   असा
मेलेया                                                  जोसाफत
एलिअकिम                                           जोरम
जोनान                                                 ओज़िअस
जोसेफ                                                 जोआथम
जुड़ा                                                     अकाज़
सिमिओन                                             एज़ेकियास
लेवी                                                     मनासेस
मत्थात                                                 आमोन
जोरिम                                                  जोसिआस
एलिएज़र                                              जेकोनिआस
जोसे                                                    सलाथिअल
एर                                                       ज़ोरोबबेल
एल्मोदम                                               अबियुड
कोसाम                                                  एलिआकिम
अड्डी                                                    अज़ोर
मेल्की                                                    सैदौक
नेरी                                                       अचिम
सलाथिअल                                             इलियड
ज़ोरोबबेल                                               एलिआज़र
रहेज़ा                                                     मत्थान
जोआना                                                  जेकब
जुड़ा                                                       जोसेफ
जोसेफ                                                   जीसस
सेमेयी
मत्तथिआस
माठ
नग्गे                                                              
एसलि
नौम
अमोस
मत्तथिआस
जोसेफ
जन्ना
मेल्की
लेवी
मत्थात
हेली
जोसेफ
जीसस

इन दोनों सूचियों में परस्पर मेल खाने वाले नाम बहुत कम हैं और उनका क्रम भी मेल नहीं खाता. 
किन्तु पोप, चर्च अथवा पादरियों की मानें तो बाइबल का प्रत्येक शब्द गौड ने लिखवाया है. इस विसंगति का उत्तर आज तक कोई भी मिशनरी नहीं दे पाया.

किन्तु यदि आप ये सोच रहे हैं कि वो इस पर लज्जित होंगे अथवा ये कहना छोड़ देंगे कि बाइबल गौड की वाणी है तो ये आप का भोलापन है. एक संभावित उत्तर मिलता है 
आप तो बाल की खाल उखाड़ रहे हैं. ये तो हमारा विश्वास है.
तो कुतर्क घूम कर विश्वास पर आ गया. यदि आप किसी अन्य पर विश्वास करते हैं, वो राम हो, अकाल पुरुष हो, कृष्ण हो, तो आपका विश्वास उचित नहीं है क्योंकि वो प्रमाणित नहीं है. किन्तु यदि आप यीशु की अप्रमाणिकता दिखलाते हैं तो आप 'बाल की खाल निकाल रहे हैं'.

इसे कहते हैं गिरगिट.

वन्दे मातरम्.

सोमवार, 21 फ़रवरी 2011

विज्ञान पर आधारित बाइबल

मुझे अपने बचपन के दिनों में विज्ञान की पुस्तकें देख कर एक दबा सा विचार आया करता था की जितने भी आविष्कार हम पढ़ते हैं, वो भारतीयों के नाम न हो कर विदेशियों के नाम हैं. हमारे ग्रन्थ और मेरी नानी कहा करती थी कि हम सब से उन्नत सभ्यता हैं. ये विरोधाभासी विचार ले कर ही बचपन व्यतीत हुआ.
कुछ बड़े होने पर किसी ने समझाया कि एक दीर्घ काल तक परतंत्र होने का कारण भारतीयों के नाम कोई भी अन्वेषण अथवा खोज नहीं है और सभी उपलब्धियां ईसाईयों के नाम हैं क्योंकि वो शासक थे. आज पता लगता है कि कोई इसाई तो कभी खोज कर ही नहीं सकता क्योंकि ऐसा करते ही वो इसाई नहीं रहेगा.

इसाई मत कितना तर्क विहीन एवं अवैज्ञानिक है, इसे जानने के लिए इस लेख में चर्च के आलेखों का अनुवाद प्रस्तुत है. आज जिस गैलिलिओ के सिद्धांत हम अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकों में पढ़ते हैं, उस से चर्च ने किस प्रकार दुर्व्यवहार किया था, इसका साक्ष्य चर्च के आलेख ही दे रहे हैं.

२४ फरवरी, सन १६१६ को रोम में, होली ऑफिस के जाने माने विद्वान् फादर एकत्रित हुए थे. इन 
महान विद्वानों को जिन विषयों पर निर्णय लेना था, वो कुछ वर्ष पूर्व स्वर्ग सिधार चुके, पश्चिम के एक वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ कोपरनिकस  द्वारा प्रस्तावित सिद्धांत थे. 
यदि आप को ये पढ़ कर आश्चर्य हो रहा है की इसाई मत के इन ठेकेदारों ने वैज्ञानिक के सिद्धांतों का निर्णय क्यों करना था तो इसका अर्थ है की आप को भी उसी विकृत इतिहास की जानकारी है जो गत सात दशकों में तथाकथित सेक्यूलरवादियों द्वारा और उस से पूर्व उनके जनक इसाई मिशनरियों द्वारा हमारे इस महान राष्ट्र पर थोपा गया है.
पुनः विषय पर लौटते हैं. इन्होने जिन विषयों की समीक्षा करनी थी तथा निर्णय देना था, वो इस प्रकार हैं.

१.  क्या सूर्य विश्व का केंद्र है और चलायमान नहीं है?
निर्णय: सभी विद्वान् फादर एक मत थे कि ये एक मूर्खतापूर्ण तथा अव्यवहारिक सिद्धांत है और एक नास्तिक मत है क्योंकि ये इसाई मत के ग्रंथों से पूर्णतया विरोध में है. ये निर्णय सभी होली फादरों तथा मत के विद्वानों ने ग्रन्थ के शब्दों के अनुसार लिया है.

२. पृथ्वी विश्व का केंद्र नहीं है और न ही अपने स्थान पर स्थिर है किन्तु चलायमान है और धुरी पर घूमती है?
निर्णय: सभी का मत था कि ये प्रस्ताव भी उतना ही त्रुटिपूर्ण है, दर्शन के आधार पर भी तथा इसाई मत के अनुसार भी.

इन विद्वानों के नाम इस प्रकार हैं:-
अर्माघ के आर्कबिशप पतरस लोम्बर्दास
पवित्र एपोस्तोलिक महल के मास्टर, फादर ह्यासिन्तास पेत्रोनिअस
डोमिनिकी ऑर्डर के मत के मास्टर तथा विकार जनरल, फादर माइकालेंजेलो सेगिज्ज़ी
होली ऑफिस के कमिसरी और पवित्र मत के मास्टर, फादर हियारोनिमस डे कसलिमैयोरी
होली ऑफिस के मंत्री फादर थॉमस डे लेमौस
फादर ग्रेगोरियास नन्नियास कोरोनल
सोसैती ऑफ जीसस के फादर राफेल रस्तेलियास 
नियमित लिपिक, मत के मास्टर
नेपल्स के फादर माइकल
सर्वाधिक सम्मानित कमिसरी के फादर का होली ऑफिस का सहायक फादर लैकोबस टिनटस
 

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

मेमने को उसकी माँ के दूध में मत पकाओ:गौड

पश्चिम के विख्यात मनोचिकित्सक सिगमंड फ्रौय्ड के अनुसार बाइबल में जिस गौड का वर्णन है, वो ऐसे लोगों के लिए उपयुक्त है जो की किसी नए क्षेत्र में बसना चाहते हैं. 

जब ये विश्व विख्यात मनोचिकित्सक लगभग ८० वर्ष का परिपक्व वैज्ञानिक था, उसने बाइबल पर एक पुस्तक लिखी थी 'मोसिस एंड मोनोथीइस्म' अर्थात 'मूसा और एक ईश्वरवाद'. इस में उसने बताया की मूसा एक मिस्रवासी था और उसके जीवन काल में, मिस्र में, हीथनों (हीथनों के सम्बन्ध में जानने के लिए यहाँ देखें) तथा अन्यों में एक संघर्ष चल रहा था. हीथान पक्ष अधिक प्रभावी था, इसलिए मूसा अपने कुछ सहयोगियों के संग उनसे बंधन मुक्त हो कर भाग निकला और उसने गौड के विचार को एक स्वरुप प्रदान किया. अर्थात, कथित रूप से, गौड, मूसा की कल्पना शक्ति का परिणाम है. 

प्रस्तुत लेख में बाइबल में वर्णित एक्सोड्स नामक पुस्तक के अध्याय ३४ का अनुवाद है.
  1. लॉर्ड ने मूसा से कहा, " पहले की ही भाँती, पत्थर की दो पट्टिकाएं बना कर लाओ, मैं उनपर वो शब्द लिख दूंगा जो पहले पर लिखे थे और जो तुमने तोड़ दिया.
  2. कल उषा काल में सिनाई पर्वत पर आ कर पर्वत की छोटी पर मेरे समक्ष उपस्थित होना.
  3. तुम्हारे साथ कोई और नहीं होना चाहिए और न ही कोई पर्वत पर दिखना चाहिए; पर्वत के निकट कोई झुण्ड चरने भी नहीं आना चाहिए.
  4. मूसा ने लॉर्ड के कहे अनुसार, दो पत्थरों की पट्टिकाएं बनाई, जैसी उसने पहले भी बनाई थीं और अगले दिन सूर्योदय के समय सिनाई पर्वत पर चला गया.
  5. वहाँ लॉर्ड एक बादल पर सवार हो कर आया और उसने अपना नाम 'लॉर्ड' पुकारा.
  6.  और वो ये कहते हुए मूसा के आगे से निकला,
    लॉर्ड, दया तथा क्षमा का गौड, मुझे क्रोध धीरे आता है, असीम प्रेम तथा करुना से भरा हूँ.
  7. मैं सैंकड़ों पीढ़ियों पर प्रेम बरसाता हूँ, मैं पाप, विद्रोह तथा अन्याय को क्षमा कर देता हूँ किन्तु अपराध को क्षमा नहीं करता. अपराध करने वालों की संतानों को, और यहाँ तक उनकी तीसरी चौथी पीढ़ियों तक मैं क्षमा नहीं करता. 
  8. मूसा ने शीघ्रता से स्वयम को भूमि पर गिरा कर प्रार्थना आरम्भ कर दी
  9. लॉर्ड, यदि आप की मुझ पर कृपा दृष्टि है, तो हमारे साथ चलिए. निःसंदेह ये हठी तथा घमंडी लोग हैं, हमारे पापों को क्षमा कर दीजिये, और हमें अपनी शरण में ले लीजिये.
  10. इस पर लॉर्ड ने कहा:
    मैं तुम्हारे साथ एक संधि कर रहा हूँ. तुम्हारे सभी लोगों के समक्ष मैं ऐसे चमत्कार करूँगा जो कभी कहीं नहीं किये गए हैं. जिन लोगों में तुम रहते हो, वो देखेंगे कि मैं, तुम्हारा लॉर्ड, तुम्हारे लिए कितने अद्भुत कार्य करूँगा. 
  11. आज जो मैं तुम्हें निर्देश दे रहा हूँ, उन्हें ध्यान से सुनो और पालन करो. मैं तुम से आगे चल कर अमोरियों, कनानियों, हित्तितेयों, जेबुसियों (हीथनों) को खदेड़ दूंगा.
  12. इस बात का ध्यान रहे कि जिस प्रदेश में तुम जा रहे हो, वहाँ रहने वालों से किसी प्रकार की संधि न कर लेना क्योंकि वो तुम्हें जकड़ने के लिए एक जाल का कार्य करेगी.
  13.  उनकी पवित्र वेदियाँ तोड़ दो, उनके पवित्र पत्थरों के टुकड़े कर दो और उनके अशेराह स्तम्भ (अशेराह स्तंभ की जानकारी के लिए यहाँ देखें) काट डालो.
  14. किसी और इश्वर की पूजा न करो, क्योंकि लॉर्ड, जिसका नाम ही इर्ष्या है, एक ईर्ष्यालु गौड है. (गौड की मूर्तियों के प्रति ये इर्ष्या बाइबल में अनेकों स्थान पर देखने को मिलती है)
  15. इस का ध्यान रहे की जो उस प्रदेश में रहते हैं उनसे कोई संधि - समझौता नहीं करना है; क्योंकि जब वो अपने भगवान् के प्रति वेश्यावृति करेंगे और अर्पण करेंगे तो तुम्हें भी इसके लिए आमंत्रित करेंगे.
  16. और जब तुम उनकी बेटियों को अपने बेटों के लिए चुनोगे तो वो बेटियाँ जब अपने गौड के प्रति वेश्यावृति करेंगी तो वो तुम्हारे बेटों को भी, मेरे विरुद्ध, यही करने के लिए प्रेरित करेंगी.
  17.  तुम अपने लिए कभी कोई मूर्ती का निर्माण नहीं करोगे.
  18.  तुम फीकी ब्रेड का पर्व पासओवर  मनाओगे. सात दिन तक मेरे निर्देशानुसार तुम फीकी ब्रेड खाओगे. ये तुम्हें प्रत्येक वर्ष अबिब के माह में करना है, क्योंकि इस माह तुम मिस्र से बाहर आये थे.
  19.  प्रत्येक गर्भ से उत्पन्न प्रथम पुलिंग मेरे लिए है, वो गाय, भेद, बकरी अथवा तुम्हारा कोई भी पशु हो सकता है.
  20. अपने गधे के प्रथम बच्चे को तुम एक मेमना दे कर छुड़ा सकते हो, किन्तु यदि ऐसा नहीं करते तो उसकी गर्दन तोड़ दो. अपने प्रथम पुत्र को मुक्त कराने के लिए अवश्य कुछ धन दो. मेरे समक्ष कोई भी भेंट लाये बिना (रिक्त हाथ) न आये.  
  21. छः दिन तुम कार्य करोगे किन्तु सातवें दिवस तुम विश्राम करोगे; यहाँ तक कि जब फसल काटने तथा बोने के दिनों में भी.
  22. तुम पहली फसल तथा वर्ष की अंतिम फसल का पर्व अवश्य मनाओगे.
  23. वर्ष में तीन बार, तुम्हारे सभी पुरुषों को सर्वशक्तिशाली लॉर्ड, इस्राइल के गौड के समक्ष उपस्थित होना है.
  24. क्योंकि मैं तुम्हारे से पूर्व के राष्ट्रों को निकाल बाहर करूँगा और तुम्हारे क्षेत्र का विस्तार कर दूंगा, और कोई भी तुम्हारी भूमि पर अधिकार करने की चेष्टा नहीं करेगा यदि तुम तीन बार मेरे समक्ष उपस्थित हो जाओगे.
  25. मुझे किसी बलि का रक्त देते समय कोई ऐसी वस्तु जिस में खमीर लगा हो, नहीं अर्पित करोगे, और तुम्हारे पर्व का कोई मांस अगले दिन तक नहीं बचना चाहिए.
  26. जब तुम अपनी फसल काटो तो प्रथम फसल का उत्तम भाग अपने लॉर्ड गौड को दो. "मेमने को उसकी माँ के दूध में मत पकाओ."
  27. इसके पश्चात लॉर्ड ने मूसा से कहा, 
    ये शब्द लिख लो, क्योंकि इन्हीं के अनुसार मैंने तुमसे तथा इस्राइल से संधि की है.
  28. मूसा वहाँ लॉर्ड के साथ ४० दिन तक रहा और इस समय में उसने कोई अन्न जल ग्रहण नहीं किया. उसने पट्टिकाओं पर ये संधि अंकित की - जो दस निर्देश थे.
  29. जब वो सिनाई पर्वत से, दोनों पट्टिकाओं को लेकर उतरा, तो उसे ज्ञात नहीं था कि उसके मुख पर तेज है, क्योंकि वो लॉर्ड से मिल कर आया है.
  30. जब आरों तथा अन्य इसराइलियों ने मूसा को देखा तो उसके तेजवान मुख को देख कर वो उसके समीप जाने से भयभीत होने लगे.
  31. किन्तु मूसा ने उन्हें बुलाया और उनसे वार्तालाप किया.
  32. सभी इस्राइली उसके निकट आ गए और उसने उन्हें लॉर्ड के निर्देशों से अवगत करवाया जो उसे सिनाई पर्वत पर मिले थे.
  33. जब उसने ये वार्तालाप समाप्त किया तो उसने अपने मुख पर एक आवरण कर लिया.
  34. जब भी वो लॉर्ड से वार्तालाप करने के लिए जाता तो वो इस आवरण को हटा देता, जैसे ही बाहर आता, वस्त्र के आवरण से अपने को ढक लेता.
  35. इस्राइल वासी उसके मुख के तेज दो देखते और वो अपने मुख को आवरण से ढक लेता.
फ्रौय्ड का ये आकलन कितना तर्कसंगत है, ये हम पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं. 
ये वो नियम हैं, जिन्हें मूसा के नियम भी कहा जाता है. यदि आप ये तथ्य किसी मिशनरी को दिखा कर उनके मुख से आवरण हटाने का प्रयत्न करेंगे तो उनके पास दो रणनीतियाँ हैं. पहले तो वो कहेंगे कि ये बाइबल का 'ओल्ड टेस्टामेंट' है, अर्थात गोल मोल करके ये जताने का प्रयास करेंगे कि मानो वर्तमान में इसाई इसे नकार चुके हैं और इसी लिए ईसाईयों और यहूदियों में मतभेद है. ये रणनीति भारत में इसलिए कारगर है क्योंकि यहाँ लोग दोनों से ही अनजान हैं और मीडिया सत्य उजागर नहीं करता. वास्तविकता ये है कि इसाइयत में पूरी बाइबल को स्वीकार किया जाता है.

विज्ञान एवं शिक्षा के साथ साथ आज, अपने जन्मस्थान यूरोप में चर्चों में उपस्थिति ५% से भी कम रह गयी है. किन्तु भारत का दुर्भाग्य है की यहाँ मिशनरी विद्यालय एवं चर्च, अशिक्षित जन समुदाय को भ्रमित कर के उनके मतान्तार्ण में लगे हुए हैं. 

करें भी क्यों न? इस प्रकार उन्हें विदेशों से करोड़ों डॉलर तो मिलते ही हैं, साथ में सम्मान भी मिलता है.

इन्फीरीओरिटी कॉम्प्लेक्स

 पुस्तक २ किंग्स, अध्याय २१

ये पुस्तक बाइबल की ही एक पुस्तक है. पढने से पूर्व इसमें प्रयोग किये गए एक शब्द पगान का अर्थ समझ लें. ये शब्द मूल रूप से मूर्ती पूजा करने वालों के लिए प्रयोग में लाया जाता है तथा सामान्यतः यहूदियों, ईसाईयों तथा मुसलामानों के अतिरिक्त सभी इस शब्द से संबोधित हैं. इसका एक पर्याय वाची है हीथन. हीथन तथा पगान, ये दोनों शब्द नीचा दिखाने के लिए प्रयोग किये जाते हैं. कुरान में इसके लिए शब्द है मुशरिक, और इस्लाम मुशरिकों से किस प्रकार का व्यवहार करने को कहता है, ये आप यहाँ देख सकते हैं.

प्रस्तुत लेख में गौड जोकि दया, संवेदना, क्षमा तथा प्रेम की मूर्ती बताया जाता है, क्या कहता है, इसे देखिये. 
  1. मनास्सेह जिस समय राजा बना, उसकी आयु १२ वर्ष थी, उसने ५५ वर्ष तक जेरुसलाम में शासन किया. उसकी माता का नाम हेफ्ज़िबाह था. 
  2.  जिन पगान  राष्ट्रों को लॉर्ड ने इस्राइल में से खदेड़ दिया था, उन्हीं की नीच रस्मों का अनुसरण करते हुए, वही दुष्ट रसमें निभाईं, जो लॉर्ड की दृष्टि में नीच हैं.
  3. पगानों के जो मंदिर उसके पिता हेज़ेकिआह ने नष्ट कर दिए थे, उसने उनका पुनर्निर्माण करवा दिया. जिस प्रकार इस्राइल के राजा अहेब  ने किया था, उसने बाल  के लिए एक वेदी बनवाई और  एक अशेराह स्तम्भ भी स्थापित किया.  वो भी ब्रह्माण्ड की सभी शक्तियों के समक्ष शीष झुकाने लगा और उनकी अराधना करने लगा. (जिस क्षेत्र का यहाँ वर्णन है, वहां के मूल निवासी 'बाल' नामक देवता तथा अशेराह नामक देवी की अराधना करते थे. जिसे देवीमाता की उपाधि भी दी जाती थी. उल्लेखनीय है की इसाइयत तथा इस्लाम में जो गौड अथवा अल्लाह है वो एक पुरुष है तथा दोनों के अनुसार नारियों को पुरुषों से हीन माना जाता है. ये एक कटु सत्य है कि जिन विकसित सभ्यताओं का विनाश इन दोनों सम्प्रदायों ने किया है, उन में नारी को पूजा जाता था तथा वे प्राकृतिक तत्त्वों तथा ब्रहमांड की शक्तियों की पूजा करते थे. हिन्दू धर्म में तो शक्ति का प्रतीक ही नारी को माना जाता है, किन्तु गत ५०० वर्षों से इसके देवी देवतायों पर मिशनरियों द्वारा आरोप लगाए जाते रहे हैं. हिन्दू हीथन अथवा पगान जो हैं.)
  4. उसने लॉर्ड के मंदिर में पगानों की वेदियाँ बना दीं. उन स्थानों पर जहां के लिए लॉर्ड ने कहा था, 
    जेरुसलाम में मेरा नाम सदा के लिए पूजनीय होगा.
  5. उसने लॉर्ड के मंदिर के दोनों बरामदों में ब्रह्माण्ड की शक्तियों के लिए ये वेदियाँ बना दीं. 
  6. मनास्सेह ने अपने पुत्र को भी अग्नि को समर्पित कर दिया. वो ज्योतिष, शकुन-अपशकुन, प्रेत इत्यादि में विश्वास करने लगा. उसने ऐसे अनेक कार्य किये जो लॉर्ड की दृष्टि में बुरे थे जिस से लॉर्ड को क्रोध आ गया.
  7. मन्नासेह ने लॉर्ड के मंदिर में अशेराह की एक मूर्ती भी प्रतिष्ठापित कर दी, उस स्थान पर जहां लॉर्ड ने डेविड तथा उसके बेटे सोलोमन को कहा था:
    मेरा नाम इस मंदिर में तथा इस नगर जेरुसलाम में , जिसका चयन मैंने इस्राइल के सभी कबीलों के लिए किया है, सदा सम्मान सहित लिया जाएगा.
  8. यदि इसराइलियों ने मेरे आदेशों का पालन सावधानी पूर्वक किया - उन सभी नियमों का पालन किया जो की मेरे दास मूसा ने उन्हें दिए हैं - तो मैं उन्हें इस भूमि से नहीं निकालूँगा जो मैंने उन के पूर्वजों को दी है.
  9. किन्तु लोगों ने इसे मानने से इनकार कर दिया, और मनास्सेह ने उन्हें उन पगान राष्ट्रों से भी नीच कार्यों में लगा दिया जिन्हें लॉर्ड ने नष्ट कर दिया था जिस समय इस्राइल के लोग उस भूमि पर आये थे.
  10. इस पर लॉर्ड ने अपने दासों को पैगम्बर बना कर, उनके द्वारा ये सन्देश दिया
  11. " क्योंकि जुडाह के राजा मनास्सेह ने अपने से पूर्व के कबीलों से भी अधिक नीचता की है, और  उसने जुडाह के वासियों को मूर्तिपूजा के पाप में लगाया है,"
  12. इसलिए इस्राइल के गौड, लॉर्ड का कथन है: 
    मैं जेरुसलाम तथा जुडाह में ऐसा विनाश लाऊंगा की सुनाने वालों के कान, आतंक से खनक जायेंगे.
  13. मैं जेरुसलाम के निवासियों के साथ भी वही करूंगा जो मैंने समारिया के लोगों के साथ किया था या अहेब के परिवार के साथ किया था. मैं जेरुसलाम के निवासियों का इस प्रकार विनाश करूँगा जिस प्रकार कोई किसी तश्तरी को धो कर औंधा रख देता है.
  14. मैं अपने शेष लोगों को अकेला छोड़ दूंगा. मैं उन्हें, उनके शत्रुओं के अधिकार में छोड़ दूंगा, और वो अपने शत्रुओं की संपत्ति बन जायेंगे.
  15. क्योंकि जिस दिन से उनके पूर्वज मिस्र से निकल कर आये हैं, मेरी दृष्टि में उन्होंने बहुत से दुष्कर्म किये हैं और तभी से मुझे क्रोधित किया है."
  16. इतना ही नहीं, मनास्सेह ने कई निरपराध लोगों की हत्या भी की है, जिस से जेरुसलाम के एक छोर से दुसरे छोर तक निरपराध रक्त बहा है. ये लॉर्ड की दृष्टि में एक अतिरिक्त दुष्कर्म है जो उसने जुडाह के लोगों से पाप करवाने के अतिरिक्त किया है.
  17. इन पाप कर्मों के अतिरिक्त जो मनास्सेह के शासन काल में घटित हुआ है, क्या वो जुडाह के राजाओं की पुस्तक में अंकित नहीं है?
  18. जब मनास्सेह मरा, तो उसे उसके पूर्वजों के साथ ही उज्जा के उद्द्यान में दफनाया गया. इस पर उसका बेटा आमोन राजा बना.
  19. आमोन जब राजा बना तो वो २२ वर्ष का था. उसने जेरुसलाम पर दो वर्ष तक शासन किया. उसकी माता का नाम मेशुलेमेथ था जो हरुज़ की बेटी थी.
  20. उसने भी अपने पिता मनास्सेह की भाँती वही सब किया जो लॉर्ड की दृष्टि में नीच कर्म हैं.
  21. अपने पिता का अनुसरण करते हुए, उसने भी उन मूर्तियों की पूजा अराधना की, जो उसके पिता किया करते थे.
  22. इस प्रकार, उसने लॉर्ड को, जो उसके पूर्वजों का गौड था, उसे छोड़ दिया.
  23. उसके अधिकारियों ने उसके विरुद्ध षड्यंत्र कर के उसके घर में उसकी हत्या कर दी.
  24. किन्तु वहाँ के निवासियों ने उन सब की हत्या कर दी, जिन्होंने राजा आमोन के विरुद्ध षड्यंत्र किया था और आमोन के बेटे जोसिआह को राजा बना दिय.
  25. जहां तक आमोन के शासन काल की अन्य घटनायों का प्रश्न है, क्या वो जुडाह के राजाओं की पुस्तक में अंकित नहीं हैं?
  26. उसे भी उज्ज़ा के उद्द्यान में दफ़न किया गया. उसका बेटा जोसिआह  उसका उत्तराधिकारी बना. 
यहाँ ये अध्याय समाप्त हो जाता है और अध्याय २२ में १ से १४ पंक्तियों में जोसिआह अपने कुछ कार्यकर्ताओं को मंदिर की मरम्मत के लिए भेजता है तो उन्हें वहां एक पुस्तक मिलती है. जिसे वो जोसिआह के आदेश पर एक महिला के पास ले कर जाते हैं जो उसे पढने में सक्षम थी. देखें क्या कहती है.

१५. उसने उन से कहा," लॉर्ड, इस्राइल का गौड कहता है: जिस व्यक्ति ने तुम्हें मेरे पास भेजा है, उस से कह दो,
१६. लॉर्ड का कहना है:
जुडाह के राजा ने जिस पुस्तक को पढ़ा है, उसमें दिए वर्णन के अनुसार मैं इस स्थान पर और यहाँ के वासियों को विपत्ति में डालूँगा
१७.
क्योंकि उन्होंने मुझे छोड़ कर अन्य देवी देवताओं के समक्ष ज्योति जलाई है, उनके हाथों से बनी मूर्तियों ने मेरा क्रोध जगा दिया है. मेरा जलता हुआ क्रोध इस स्थान के विरुद्ध है और शांत नहीं होगा.
१८. जुडाह के राजा से कह दो, जिसने तुम्हें लॉर्ड के सम्बन्ध में जानकारी लाने के लिए भेजा है,
लॉर्ड का, जो की इस्राइल का गौड है, ये कहना है कि
 १९.
क्योंकि तुम्हारा ह्रदय संवेदनशील है और तुमने स्वयं को गौड के समक्ष विनम्रता दिखाई है जब तुमने वो सुना जो मैंने इस स्थान और यहाँ के लोगों के प्रति कहा है कि वो सब श्रापित हैं और नष्ट हो जायेंगे. क्योंकि तुमने अपने वस्त्र फाड़ लिए और मेरी उपस्थिति में रोये हो
२०.
इसलिए मैं तुम्हें तुम्हारे पूर्वजों के पास जाने के पश्चात (अर्थात मरने के पश्चात) ये विनाश लाऊंगा. तुम्हें ये विनाश नहीं देखना पड़ेगा. 
ये सन्देश ले कर वे राजा के पास चले गए.

हे राम!

उस समय उन्हें पता लगेगा कि मैं लॉर्ड हूँ: गौड

बाइबल का एक बहुत बड़ा भाग लॉर्ड अथवा गौड की चेतावनियों से भरा है, जिसमें कथित गौड अथवा लॉर्ड अपने अनुयायियों को उसके अतिरिक्त किसी और को आदर करने से मना करता है, विशेषकर मूर्ती पूजा से. ऐसा न करने पर क्या हश्र होगा, ये भी बताया जाता है. 

प्रस्तुत है बाइबल में वर्णित यहूदियों तथा ईसाईयों के मसीहा एज़ेकिअल की पुस्तक का अध्याय ६. ये पुस्तक बाइबल का ही अंग है. उल्लेखनीय है की एज़ेकिअल को यहूदी तथा इसाई अपना मसीहा मानते ही हैं और उसकी पुस्तक को पवित्र पुस्तक मानते हैं, इस्लाम में भी एज़ेकिअल को एक पैगम्बर की उपाधि दी जाती है. 


६:१ लॉर्ड गौड ने मुझे संदेश दिया

६:२ ऐ मानव पुत्र, अपना मुख इस्राइल के पर्वतों की और करो और उनके विरुद्ध भविष्यवाणी करो

६:३ और कहो: ' ऐ इस्राइल के पर्वतो, सर्वशक्तिशाली लॉर्ड का कथन सुनो; पर्वतों तथा पहाड़ों से, घाटियों तथा खाइयों से सर्वशक्तिशाली लॉर्ड का ये उद्घोष है: मैं तुम्हारे विरुद्ध तलवारें भेजूंगा और तुम्हारे ऊंचे स्थानों को नष्ट कर दूंगा.

६:४ तुम्हारे पूजा स्थान नष्ट कर दिए जायेंगे और उन वेदियों को, जिन पर तुम सुगन्धित धूप दीप जलाते हो, के टुकड़े कर दिए जायेंगे; और मैं तुम्हारे लोगों की हत्या तुम्हारी पवित्र मूर्तियों के ही समक्ष करूंगा.

६:५ मैं इस्राइल वासियों के शव तुम्हारी इन मूर्तियों के सामने बिछा दूंगा और तुम्हारी अस्थियों को तुम्हारी इन पूजा वेदियों के चारों और फेंक दूंगा.

६: ६ तुम जहां भी निवास करते हो, वो नगर नष्ट हो जायेंगे तथा ऊंचे स्थान गिरा दिए जायेंगे, तुम्हारी पूज्य मूर्तियों का विनाश कर के टुकड़े कर दिए जायेंगे, तुम्हारे धूप दीप की वेदियाँ तोड़ कर फेंक दी जायेंगी तथा जो कुछ तुमने बनाया है उसका सर्वनाश कर दिया जाएगा.

६:७ तुम्हारे प्रियजनों को तुम्हारे मध्य मार कर फेंक दिया जाएगा, उस समय तुम्हें पता लगेगा की मैं लॉर्ड हूँ.

६:८ परन्तु मीनुम में से कुछ को छोड़ दूंगा, ताकि तुम में से कुछ तलवार से बच जायेंगे और अन्य राष्ट्रों तथा क्षेत्रों में भाग जायेंगे.

६:९ उन राष्ट्रों में, जहां उन्हें बंदी बना लिया जाएगा, वो मुझे स्मरण करेंगे - क्योंकि मैं उनके व्यभिचारी विचारों से आहत हुआ हूँ, जिन्होंने मुझ से मुख फेर लिया, और उनकी आँखों से, जिन में उनकी मूर्तियों के प्रति आकर्षण है.  वो अपने नीच विचारों और कर्मों से, जो उन्होंने किये हैं, ग्लानी का अनुभव करेंगे.

६:१० उस समय उन्हें ये आभास होगा की मैं लॉर्ड हूँ; मैंने उन्हें इस विपदा के सम्बन्ध में गीदड़ भभकी नहीं दी थी.

६:११ "सर्वशक्तिशाली लॉर्ड ने ये कहा: अपने हाथों से ताली बजाओ और अपने पाँव को धरती पर पटक कर चिल्लाओ "काश!" इस्राइल के लोगों की नीच तथा निंदनीय गतिविधियों के कारण उन्हें तलवार, महामारी तथा हैजे का प्रकोप सहन करना पड़ा.

६:१२ वो जो दूर हैं, वो हैजे से मर जायेंगे और जो निकट हैं, वो तलवार से मारे जायेंगे, जो बच जायेंगे, वो अकाल से मारे जायेंगे. इस प्रकार मैं अपने क्रोध से उन पर प्रहार करूँगा.

६:१३ उस समय उन्हें पता लगेगा की मैं लॉर्ड हूँ, जब उनके प्रियजन, उनकी मूर्तियों और पवित्र वेदियों के आस पास मरे पड़े होंगे, और हर पर्वत पर तथा हर छोटी पर, हर वृक्ष के नीचे और हर उस स्थान पर जहां वो सुगन्धित धूप अपनी मूर्तियों के समक्ष जलाते हैं.

६:१४ और मैं अपना हाथ बाधा कर उनकीभूमि को वीरान और निर्जन कर दूंगा, दिब्लाथ के रेगिस्तान से भी अधिक वीरान, जहां कहीं भी वो रहते हैं. उस समय उन्हें पता लगेगा की मैं लॉर्ड हूँ.
 यदि आप भारत में प्रचलित मिशनरी शिक्षा व्यवस्था की उपज हैं तो आप को ये पवित्र विचार ग्रहण करने में समस्या हो रही होगी क्योंकि आप ने सुना है की सभी ग्रन्थ एक सा सन्देश देते हैं. संभव है कि आप इसे किसी इसाई विरोधी का मन घड़ंत लेख कह कर अपने सेक्युलर मस्तिष्क को बहला रहे हों. तो अपनी और से थोडा से अनुसंधान करें. अथवा गौड के कुछ कथन दियुतेरोनौमी (Deuteronomy) में भी अंकित हैं.
क्या आप मानते हैं कि गौड और परमात्मा एक हैं? यदि आप को लगता है कि यदि ये सब सत्य है, तो भी इन पुस्तकों को कोई पढता ही नहीं है तो निःसंदेह आप सेक्युलारिस्म से ग्रसित हैं. इस का उपचार करने के लिए सभी तथाकथित होली अथवा शरीफ पुस्तकों को पढ़ें अन्यथा हमारे लेख पढ़ कर उनकी विश्वसनीयता अपने स्तर पर जांच लें.
संभावित उपचार के लिए यहाँ देखें.
 

बुधवार, 16 फ़रवरी 2011

तुमने जो मूर्ती पूजा का अपराध किया है:गौड

प्रस्तुत लेख बाइबल की पुस्तक एज़ेकिअल के अध्याय २३ का अनुवाद है. इसमें बैअल का गौड़ अपने एक चुने हुए पुरुष को उदाहरण दे कर मूर्तिपूजा का अपराध करने वालों के सम्बन्ध में समझा रहा है. कहीं आप भूल न जाएँ, इसलिए एक बार पुनः बता दूं की ये शब्द, बाइबल तथा चर्च के अनुसार, गौड के हैं.

23:1 The word of the LORD came to me:
लॉर्ड गौड ने मुझे संदेश दिया

23:2 “Son of man, there were two women, daughters of same mother.
ए पुरुष, दो महिलायें थीं, जोकि एक ही माता की संतान थीं.

23:3They became whores in Egypt, engaging in whoredom from their youth. In that land their breasts were fondled and their virgin bosoms smothered.
वो मिस्र में वेश्याएं थी, जो युवावस्था से ही वेश्यावृति में लगी थीं. वहाँ उनके वक्ष सहलाए जाते थे और उनके कुंवारे स्तनों से खिलवाड़ होता था.

23:4 The older was named Aholah, and her sister was Aholibah. They were mine and gave birth to sons and daughters. Aholah is Samaria, and Aholibah is Jerusalem.
बड़े वाली का नाम अलोहाह और छोटी बहन का नाम अहोलिबाह था. वो मेरी थीं और उन्होंने पुत्रों तथा पुत्रियों को जन्म दिया था. समारिया तो अलोहाह है और अहोलिबाह है जेरुसलाम.

23:5 “Aholah engaged in prostitution while she still was mine; and she lusted after her lovers, who were Assyrians—warriors
अहोलिहाह ने वेश्यावृति तभी से आरम्भ कर दी थी जब वो मेरी थी; वो अपने अस्सिरियाई प्रेमियों के प्रति वासना रखती थी

23:6 clothed in blue, governors and commanders, all of the desirable young men, and mounted on horses.
जो नीले वस्त्र पहनने वाले योद्धा थे, उनमें से कुछ सैनिक अधिकारी थे तो कुछ राज्य अधिकारी. वे सब आकर्षक युवा थे जो घोड़ों की सवारी करते थे.

23:7 She gave herself as a prostitute to all the elite of the Assyrians and spoiled herself with all the idols of everyone she had a fancy on.
उसने अपने आप को सभी अस्सिरियाई अच्छे पुरुषों के समक्ष एक वेश्या की भांति प्रस्तुत किया और उन लोगों की मूर्तियों से अपने आप को अपवित्र किया जिनके प्रति उस की वासना थी.

23:8 She did not stop the whoredom she began in Egypt, when during her youth men slept with her, fondled her virgin bosom and poured out their lust on her.
जो वेश्यावृति उसने मिस्र में आरम्भ की, उसे उस ने नहीं छोड़ा, जब वो युवा थी तो वो पुरुषों के साथ सोती थी, जो उसके कुंवारे स्तनों को सहलाते थे और उसपर अपनी वासना उंडेलते थे.

23:9 “Therefore I delivered her into the hands of her lovers, the Assyrians, for whom she had always lusted.
इसलिए मैंने उसे उसके प्रेमियों को सौंप दिया, उन्हीं अस्सिरियाई पुरुसोहों को जिनके लिए वो वासना रखती थी.

23:10 They bared her naked, took away her sons and daughters and slew her with the sword. She became notorious among women, and chastisement was inflicted on her.
उन्होंने उसे नग्न किया, उसके पुत्र और पुत्रियों को छीन लिया और उसे तलवार से मार दिया. वो महिलाओं में विख्यात हो गयी थी, और उसे दण्डित किया गया.

23:11 “Her sister Aholibah saw this, yet in her lust and whoredom she was more disgusting than her sister.
उसकी बहन अहोलिबाह ने ये सब देखा, फिर भी वो वेश्यावृति और वासना में वो अपनी बहन से भी अधिक गिरी हुई थी.

23:12 She too lusted for the Assyrians—governors and commanders, warriors in full uniform, mounted horsemen, all desirable young men.
वो भी अस्सिरियाई पुरुषों के प्रति वासना रखती थी जो राज्य अधिकारी तथा सैनिक थे, घोड़ों की सवारी करते थे, और आकर्षक थे.

23:13 I saw that she too polluted herself; both of them chose the same path.
मैंने उसे अपने आप को अपवित्र करते देखा, दोनों ने एक जैसा ही जीवन व्यतीत किया.

23:14 “But she carried her prostitution farther ahead. She saw portraits of men on a wall, figures of Chaldeans portrayed with vermilion,
पर इसने तो अपनी वेश्यावृति को और भी गिरा दिया था. उसने पुरुषों के चित्रों को दीवारों पर देखा, बेबीलोन के पुरुषों के सिन्दूर से बने चित्रों को.

23:15 with belts around their waists and flowing turbans on their heads; all of them looked like Babylonian chariot officers, natives of Chaldea.
जिन्होंने अपनी कमर पर पेटियां बाँध रखी थीं और सर पर लहराती पगड़ियां बाँध रखी थीं; वे सब बेबीलोन के परम्परागत पुरुष थे.

23:16 As soon as she sighted them, she lusted for them and sent messengers for them in Chaldea.
जैसे ही उसने उन्हें देखा, उसकी वासना उनके प्रति जागृत हो गयी और उसने इन पुरुषों के लिए संदेश भेज दिया.

23:17 Then the Babylonians came to her, to her love bed, and in their lust they polluted her. After she had been defiled by them, she turned her back to them in disgust.
तब बेबीलोन के पुरुष उस के पास आ गए, वो उसकी शैय्या पर आ गए और अपनी वासना से उसे अपवित्र कर दिया. जब वो अपवित्र हो गयी तो उसने उन से मुंह मोड़ लिया.

23:18 When she carried on her prostitution openly and displayed her nude body, I turned away from her in disgust, as I had turned away from her sister.
जब उसने अपने को नग्न कर के इस वेश्यावृति को चलाये रखा, तो मैंने घृणा स्वरुप उस से अपना मुख मोड़ लिया, जैसा मैंने उसकी बहन से मोड़ लिया था.

23:19 Yet she became more and more promiscuous as she recalled her youthful days, when she was a harlot in Egypt.
इस पर भी वो और अधिक व्यभिचारी होती गयी और उन दिनों का स्मरण करने लगी जब वो युवा थी और मिस्र में वेश्यावृति करती थी.

23:20 There she lusted after her lovers, who had genitals like that of a donkey and who had  emission like that of a horse.
वहाँ वो अपने प्रेमियों से वासना करती थी, जिनके गुप्तांग गधों जैसे थे और जिन का स्खलन घोड़ों जैसा था.


23:21 So you longed for the obscenity of your youth, when in Egypt your bosom was fondled and your young breasts caressed.
इसलिए तुम अपनी युवावस्था की अश्लीलता की पुनः प्राप्ति के लिए उत्सुक हो उठी, जब मिस्र में तुम्हारे स्तनों से खिलवाड़ हुआ था.

23:22 “Therefore, Aholibah, this is what the Sovereign LORD says: I will excite your lovers against you, those you turned away from in disgust, and I will bring them against you from all sides
इसलिए अहोबिलाह, तुम्हारे शक्तिशाली लॉर्ड का तुम्हारे प्रति कथन है: मैं तुम्हारे प्रेमियों को तुम्हारे विरुद्ध कर दूंगा, जिनसे तुमने मुंह फेर लिया है, मैं उन्हें हर दिशा से तुम्हारे विरुद्ध लाऊंगा.

23:23 the Babylonians and all the men of Chaldeans, Pekod, Shoa & Koa, along with all the handsome young men of Assyria. All of the governors and warriors, chariot officers and all the horse mounted high ranking men.
वो सब घुड़सवार, राज्यपाल, सैनिक, आकर्षक युवक, उच्च अधिकारी जो अस्सिरिया, बेबीलोन, पकोड, शोया, कोया से हैं.

23:24 They will come upon you with their weapons, chariots and wagons and with a throng of people; they will take up positions against you on every side wearing helmets and bearing shields of all sizes. I will hand over you to them for punishment, and you will be punished by them as per their standards.
वो रथों और गाड़ियों पर सवार होकर, शस्त्रों से लैस, तुम्हारे विरुद्ध होंगे और प्रत्येक दिशा से लौह टॉप पहने, बड़े और छोटे ढाल लिए तुम्हारा विरोध करेंगे. मैं तुम्हें उनको सौंप दूंगा और वो अपनी इच्छानुसार तुम्हें दंड देंगे.

23:25 I will direct my jealous wrath against you, and you will be dealt by them with fury. They will cut off your noses and your ears, and the remaining ones will become victim of the sword. Your sons and daughters will be taken away by them and the rest of you will be consumed by fire.
मैं अपना इर्ष्या और क्रोध तुम पर केन्द्रित करूँगा और वो तुमसे क्रूरतापूर्ण व्यवहार करेंगे.
वो तुम्हारे नाक व कान काट लेंगे, और तुम में से जो बच जायेंगे, वो तलवार से मार दिए जायेंगे. वो तुम्हारे बच्चों को तुम से छीन लेंगे और तुम में से जो बच जायेंगे, वो आग में नष्ट हो जायेंगे.

23:26 They will also remove your clothes and take your fine jewelry.
वो तुम्हारे वस्त्र और सुन्दर आभूषण भी छीन लेंगे.

23:27 This way, I will put an end to the vulgarity and whoredom you began in Egypt. You will not look on these things with longing or remember Egypt anymore.
इस प्रकार मैं तुम्हारी अश्लीलता और वेश्यावृति को रोक दूंगा जो तुम ने मिस्र में आरम्भ की थी. तुम उन गतिविधियों को और मिस्र का स्मरण भी नहीं कर पायोगे.

23:28 “For this is what the Sovereign LORD says: I am about to hand you over into the hands of those you hate, to those you turned away from in disgust.
तुम्हारे सर्वशक्तिशाली लॉर्ड का कथन है: मैं तुम्हें उनको सौंपने लगा हूँ जिनसे तुम घृणा करते हो, जिनसे तुमने घृणापूर्वक  मुंह फेर लिया था.

23:29 They will deal with you in hatred and take away everything you have worked for. They will leave you stark naked, and the shame of your prostitution will be exposed. Your lewdness and promiscuity
वो तुमसे घृणा पूर्वक व्यवहार करेंगे और तुमसे सर्वस्व छीन लेंगे. वो तुम्हें नग्न कर के छोड़ देंगे और तुम्हारी वेश्यावृति का सब को पता लगेगा. तुम्हारी अश्लीलता और व्यभिचार,

23:30 have brought this on you, because you lusted after the nations and defiled yourself with their idols.
इसका कारण है, क्योंकि तुमने हीथनों के प्रति वासना रखी और उनकी मूर्तियों से अपने को अपवित्र किया.

23:31 You have gone the way of your sister; so I will put her cup into your hand.
तुमने अपनी बहन की भांति ही आचरण किया है, इसलिए मैं उसका विष तुम्हें देता हूँ.

23:32 “This is what the Sovereign LORD says:    “You will drink your sister’s cup, a cup large and deep; it will bring scorn and derision, for it holds so much.
तुम्हारे सर्वशक्तिशाली लॉर्ड का कथन है: तुम्हें अपनी बहन वाला प्याला पीना पड़ेगा जो बड़ा गहरा है; इस से तुम्हारी खिल्ली उड़ेगी.

23:33 You will be filled with drunkenness and sorrow, the cup of ruin and desolation, the cup of your sister Samaria.
 तुम नशे तथा दुःख से ग्रसित हो जाओगी, मायूसी और विनाश का प्याला, तुम्हारी बहन समारिया का प्याला.

23:34 You will drink it and drain it dry and chew on its pieces—
   and you will tear your breasts. I have spoken, declares the Sovereign LORD.

तुम्हें इसे पूर्ण रूप से पीना होगा और उसके टुकड़ों को भी खाना होगा, और तुम अपने स्तन चीर लोगी. ऐसा मेरा कथन है, ये सर्वशक्तिशाली लॉर्ड ने घोषणा की है.

23:35 “Therefore this is what the Sovereign LORD says: Since you have forgotten me and turned your back on me, you must bear the consequences of your lewdness and prostitution.”
इसलिए सर्वशक्तिशाली लॉर्ड का कहना है: "क्योंकि तुमने मुझे भुला कर मेरी ओर पीठ फेर ली, इसलिए तुम्हें अपनी अश्लीलता और वेश्यावृति का परिणाम भुगतना होगा."

23:36  The LORD said to me: “Son of man, will you judge Oholah and Oholibah? Then confront them with their detestable practices,
लॉर्ड ने मुझ से कहा: " क्या तुम अलोहाह और अहोलिबाह का निर्णय करोगे? उन्हें उनकी नीच गतिविधियों के संबंध में बताओ,

23:37 for they have committed adultery and blood is on their hands. They committed adultery with their idols; they even sacrificed their children, whom they bore to me, as food for them.
क्योंकि उन्होंने व्यभिचार किया है और उनके हाथ खून से रंगे हैं. उन्होंने मूर्तियों के साथ व्यभिचार किया है; उन्होंने अपने उन बच्चों की भी बलि दे दी जो मुझ से उत्पन्न हुए थे, और उनका भक्षण कर लिया.

23:38 They have also done this to me: At that same time they defiled my sanctuary and desecrated my Sabbaths.
इतना ही नहीं, उन्होंने मेरे पवित्र स्थान को अपवित्र किया है.

23:39  On the very day they sacrificed their children to their idols, they entered my sanctuary and desecrated it. That is what they did in my house.
जिस दिन उन्होंने अपने बच्चों की बलि मूर्तियों को दी, उन्होंने मेरे पवित्र स्थान को अपवित्र कर दिया. ये उन्होंने मेरे घर में किया.

23:40 “They even sent messengers for men who came from far away, and when they arrived you bathed yourself for them, applied eye makeup and put on your jewelry.
उन्होंने दूर रहने वाले पुरुषों के लिए संदेश भी भेजे, और जब वो आये तो तुम उनके लिए स्नान कर के, श्रृंगार कर के और आभूषण पहनने लगे.

23:41 You sat on an elegant couch, with a table spread before it on which you had placed the incense and olive oil that belonged to me.
तुम एक सजीली सेज पर बैठ गए, एक वेदी सजाई और उस पर धुप तथा सुगन्धित अगरबत्तियां और तेल का दिया रखा, जो की वास्तविकता में मेरे थे.

23:42 “The noise of a carefree crowd was around her; drunkards were brought from the desert along with men from the rabble, and they put bracelets on the wrists of the woman and her sister and beautiful crowns on their heads.
उसके चारों और एक चिंतामुक्त भीड़ का कोलाहल था; भीड़ में से कई पुरुषों ने तथा रेगिस्तान से आये शराबियों ने उन दोनों बहनों की कलाइयों में कंगन डाले और उन के सरों पर सुन्दर मुकुट रखा.

23:43 Then I said about the one worn out by adultery, ‘Now let them use her as a prostitute, for that is all she is.’
जो व्यभिचार से नष्ट हो चुकी थी, उस समय मैंने उसके सम्बन्ध में कहा, ' हम सब इसका उपयोग एक वेश्या के रूप में करते हैं क्योंकि ये इसी योग्य है.'

23:44 And they slept with her. As men sleep with a prostitute, so they slept with those lewd women, Oholah and Oholibah.
और वो उस के साथ सोये. जिस प्रकार पुरुष एक वेश्या के साथ सोते हैं, आलोहाह तथा अहोलिबाह के साथ.

23:45 But righteous judges will sentence them to the punishment of women who commit adultery and shed blood, because they are adulterous and blood is on their hands.
परन्तु न्यायकारी न्यायाधीश उन्हें उसी प्रकार दंड देंगे जिस प्रकार व्यभिचार करने वाली तथा हत्यारी महिलाओं को देनी चाहिए, क्योंकि वो दोनों चरित्रहीन हैं और उनके हाथ रक्त से सने हैं.

23:46 “This is what the Sovereign LORD says: Bring a mob against them and give them over to terror and plunder.
सर्वशक्तिशाली लॉर्ड का आदेश है: इन्हें दंगाइयों की भीड़ को सौंप दो जो इन्हें आतंकित करे तथा इनको लूट ले.

23:47 The mob will stone them and cut them down with their swords; they will kill their sons and daughters and burn down their houses.
दंगाइयों की भीड़ उन्हें पत्थर मारेगी तथा इन्हें तलवार से काट देगी; वो उनके पुत्रों तथा पुत्रियों को मार दे और इनके घरों को जला कर नष्ट कर दे.

23:48  “So I will put an end to lewdness in the land, that all women may take warning and not imitate you.
इस प्रकार मैं तुम्हारी इस अश्लीलता का अंत कर दूंगा ताकि अन्य महिलायों को इस से चेतावनी मिल जाए और वो तुम्हारा अनुसरण न करें.


23:49 You will suffer the penalty for your lewdness and bear the consequences of your sins of idolatry. Then you will know that I am the Sovereign LORD.”
"तुम अपनी अश्लीलता का दंड पाओगी और तुमने जो मूर्ती पूजा का अपराध किया है, उसका परिणाम भी तुम्हें मिलेगा. उस समय तुम्हें आभास होगा की मैं तुम्हारा सर्वशक्तिशाली लॉर्ड हूँ."

आज भारतवर्ष में इसाइयत का प्रचार ये कह कर किया जाता है की ये एक सहानुभूति, संवेदना, प्रेम तथा मानवीयता से भरा सम्प्रदाय है तथा बाइबल गौड के अपने शब्द हैं. सेक्युलरिस्म के नाम पर इस गौड को राम तथा कृष्ण की तुलना में कहीं श्रेष्ठ दिखा कर परोसा जा रहा है.

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

अपने बेटे और बेटियों का मांस खाओगे: गौड

क्या आप किसी ऐसे पुरुष की कल्पना कर सकते हैं जो छोटे छोटे बच्चों को उनके पाँव से पकड़ कर दीवार पर दे मारे जिस से कि उनकी मृत्यु हो जाए?
यदि आप का उत्तर नकारात्मक है तो आप इसाई मत की पुस्तक बाइबल से अनभिज्ञ हैं क्योंकि इसमें इस प्रकार का दृश्य अनेक स्थानों पर वर्णित है. स्वभावतः यदि आप हिन्दू धर्म और संस्कृति में पले बढे हैं तो आप का विचार होगा कि ये किसी दुष्ट मानव का कृत्य है और बाइबल का गौड इस दुष्ट को दंड देगा. रामायण और महाभारत में भी तो दुष्टों के वर्णन आते हैं, वो कंस हो अथवा रावण.
यदि आप के विचारों का प्रवाह इस वर्णन से मेल खाता है तो इसका अर्थ है कि आप को पूर्ण रूप से मूर्ख बना दिया गया है. मेरे इस वाक्य से आप को क्रोध आ सकता है, जो कि स्वाभाविक है किन्तु क्रोध से सत्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. जब से हमें सन १९४७ की तथाकथित स्वतंत्रता मिली है, हर दिशा से हमें कहा जा रहा है कि सभी धर्म एक सा उपदेश देते हैं. यहाँ तक कि २०१० में अपनी भारत यात्रा पर बराक हुसेन ओबामा ने भी यही कहा है और हमारे सेक्युलर मीडिया ने भी आप को यही पाठ पढ़ाया है. फ़िल्में भी बनी हैं तो 'अमर अकबर एंथोनी' और गाने हैं तो 'मज़हब नहीं सिखाता'.
ये सब क्यों हो रहा है, इसका उत्तर आपको अवश्य मिलेगा किन्तु सर्वप्रथम अपने आप को उत्तर दीजिये कि क्या आपने कभी बाइबल अथवा कुरान को पढ़ा है. संभवतः नहीं. अर्थात आपने सब ओर से कहे जाने पर माँ लिया कि सब सम्प्रदाय और उनके ग्रन्थ एक से ही हैं केवल नाम का अंतर है. बिना किसी घोषणा की सत्यता को परखे उस पर विश्वास करना मूर्खता नहीं है तो और क्या है?
जीसस क्राइस्ट के सम्प्रदाय को हिन्दुओं ने इसाई नाम क्यों दिया है जबकि वो अपने आप को क्रिस्चियन कहते हैं?
इसाई मत के अनुसार जीसस क्राइस्ट गौड का एकमात्र बेटा है जो एक कुंवारी के गर्भ से जन्मा था और इस विलक्षण घटना की भविष्यवाणी हो चुकी थी.
यदि आप इस अकेले वाक्य का ही विश्लेषण करेंगे तो पायेंगे कि ये विचारधारा कितनी खोखली और तर्कहीन है. आइये विश्लेषण करते हैं. जीसस क्राइस्ट गौड का एकमात्र बेटा है: इसका विश्लेषण गाँधी ने किया था और उसने मिशनरियों को इसका उत्तर भी दिया था. गाँधी के अनुसार:
हम सभी इश्वर की संतान हैं इसलिए मैं क्राइस्ट के 'एकमात्र बेटा' होने से इनकार करता हूँ. मेरे लिए चैतन्य इश्वर के 'एकमात्र पुत्र' हो सकते हैं.
हरिजन, जून ३, १९३७

इस विलक्षण घटना की भविष्यवाणी हो चुकी थी: इसाई मत के अनुसार आज से लगभग २८ शताब्दियाँ पूर्व अर्थात ईसा पूर्व ८०० में इसाइआह नामक एक पैगम्बर था जिसने क्राइस्ट के जन्म की भविष्यवाणी की थी. इसी पैगम्बर के नाम पर हिन्दू इस सम्प्रदाय को इसाई कह कर पुकारते हैं. इसकी सत्यता को जांचते हैं तो पता लगता है कि यहीं से गोल माल की नदी निकलती है. इसाइआह ने अपनी पुस्तक में लिखा है:
 देखो, एक युवा महिला के यहाँ पुत्र का जन्म होगा जिस का नाम इमैनुअल होगा.
मूल पुस्तक हिब्रू में लिखी गयी थी और जिस शब्द का प्रयोग इसाइआह ने किया था वो है अल्मा - अर्थात 'युवा महिला.' इसका अनुवाद पहले उनानी भाषा में हुआ और फिर अंग्रेजी में. इस अनुवाद में 'युवा महिला' को कुंवारी बना दिया गया. ये अनुवाद जो हमें वर्तमान प्रचलित पुस्तकों में मिलता है, वो हो गया है:
 देखो, एक कुंवारी गर्भवती होगी, उसके पुत्र होगा, जिसका नाम होगा इमैनुअल.
दूसरी विसंगति है कि इस वाक्य के अनुसार नाम इमैनुअल होना चाहिए जबकि नाम जीसस क्राइस्ट है. यदि आप ने किसी मिशनरी से ये कहा तो वो आप से रुष्ट हो जाएगा और कहेगा कि आप तो बाल की खाल निकालने वाले नास्तिक हैं. आप के हिन्दू इश्वर जैसे कृष्ण अथवा राम तो काल्पनिक चरित्र हैं जबकि क्राइस्ट की ऐतिहासिकता प्रमाणित है,  कुंवारी मेरी से जन्म होना क्राइस्ट के गौड होने का प्रमाण है और बाइबल गौड की वाणी है.
क्या चक्करदार तर्क है! यही तर्क यदि आप रामायण अथवा महाभारत के लिए देंगे तो आप सेक्युलर नहीं होंगे, आप संकीर्ण विचारों वाले हिन्दू आतंकवादी होंगे. चलिए, इसकी भी जांच कर लेते हैं. 
क्राइस्ट का गौड होना इस तथ्य पर आधारित है कि वो एक कुंवारी के गर्भ से जन्मा है. ये इतनी विलक्षण घटना है और इस पर क्राइस्ट का गौड होना टिका है तो आइये देखें कि इस सन्दर्भ में गौड की वाणी अर्थात बाइबल क्या कहती है. जो पाठक अनजान हैं, उन की जानकारी के लिए क्राइस्ट के पश्चात लिखे गए बाइबल के भाग को 'न्यू टेस्टामेंट' अथवा 'नया नियम' कहते हैं. इसके चार भाग हैं जो क्राइस्ट के चार शिष्यों मार्क, जॉन, ल्यूक तथा मैथ्यू ने लिखे हैं. 
मार्क और जॉन ने तो इस विलक्षण घटना का उल्लेख ही नहीं किया है. ल्यूक और मैथ्यू में जो वर्णन है वो इतना विरोधाभासी है कि कोई सम्मानित व्यक्ति इसे उचित ठहराने से पहले चुल्लू भर पानी में डूब मरना पसंद करेगा. किन्तु मिशनरी इस श्रेणी में नहीं आते. ल्यूक के वर्णन के अनुसार एक देवदूत ने मेरी को आ कर बताया कि गौड ने अपने 'एकमात्र पुत्र' को धरती पर जन्म लेने के लिए तुम्हें गर्भवती किया है. वहीं मैथ्यू में देवदूत मेरी के मंगेतर जोसेफ को संदेश देता है कि मेरी के गर्भ धारण का कारण गौड है इसलिए जोसेफ को मेरी पर शंका नहीं करनी है. इतने तीव्र विरोधाभासों के चलते भी हमें स्वीकार कर लेना चाहिए कि बाइबल गौड की वाणी है. संभवतः गौड के यहाँ 'प्रिंटिंग मिस्टेक्स' हो जाती हैं.
मैथ्यू के अनुसार, जोसेफ जब परेशान होता है कि उसकी मंगेतर गर्भवती है तो देवदूत उसे बताता है कि गौड ने ये इसलिए किया है कि भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हो सके. 
मैथ्यू : १-१८ से १-२३

यदि आप मिशनरियों की इन कथाओं पर विश्वास करते हैं तो उनके महान संदेशवाहक इसाइआह की पुस्तक भी आप को रुचिकर लगेगी. इस पुस्तक में वो यहूदियों को अपने गौड याह्वेह की शरण में आने को कहता है और ऐसा न करने पर चेतावनी देता है कि गौड क्रोधित हो जाएगा और उनका विनाश कर देगा. परिणाम स्वरुप, उसकी पुस्तक का एक विशाल भाग गौड के क्रोध का वर्णन करता है. इसके तेरहवें अध्याय का विषय है बेबीलोन नामक नगर जहां के लोग गौड के अनुसार आचरण नहीं कर रहे हैं. उनके लिए जो यातनाएं वर्णित हैं, उनका उल्लेख विषय के अनुरूप करूंगा किन्तु यहाँ इस अध्याय का सोलहवां वाक्य प्रस्तुत है:
उनके बच्चों को पटक कर उनके टुकड़े टुकड़े कर दिए जायेंगे, उनके घर लूट लिए जायेगे और उनकी पत्नियों का बलात्कार किया जाएगा.
ये दंड उन लोगों के लिए है जो गौड के अनुसार व्यवहार नहीं करते और जो दंड देने वाले हैं, वो गौड के भेजे हुए लोग हैं. इन दंड देने वालों को गौड के बलवान (God's mighty ones) कहा जाता है. अर्थात गौड के चुने हुए लोग बच्चों के टुकड़े करेंगे और बलात्कार करेंगे. ये ईसाईयों की पवित्र पुस्तक है.
एक रोचक तथ्य यह है कि न केवल यहूदी इस पुस्तक को अपना ग्रन्थ मानते हैं बल्कि इसाई और मुसलमान इसाइआह को अपना एक पैगम्बर मानते हैं. इसाई ऐसा क्यों मानते हैं, ये तो आप पढ़ ही चुके हैं, मुसलामानों के अनुसार इसाइआह ने मोहम्मद के जन्म की भविष्यवाणी की थी. 

एक साधारण प्रतिक्रिया होती है कि सैंकड़ों वर्ष पहले लिखी पुस्तक से हमें क्या अंतर पड़ता है. इसे समझने के लिए पंद्रहवीं सदी के यूरोप में जाना पड़ेगा जब इसी प्रकार बच्चों को मारा गया था और महिलाओं से बलात्कार किया गया था. अर्थात पुस्तक के लिखे जाने और उसके अनुसार व्यवहार में लगभग २३०० वर्ष का अंतर है. और ये तो केवल एक घटना है. 
ये घटना है सन १५०६ की. स्थान है पुर्तगाल का नगर लिस्बन. प्रस्तुत अंश प्रसिद्द इतिहासकार अलाक्सांद्रे हर्क्युलिअनो की पुस्तक 'द हिस्टरी ऑफ ओरिजिन एंड एस्तैब्लिश्मेंट ऑफ इन्कुइसिशन इन पुर्तगाल' पर आधारित है. वो उन्नीसवीं सदी में 'रोयल अकैडमी ऑफ साइंस' का निर्देशक था और ये पुस्तक उसने आधिकारिक प्रलेखों के आधार पर लिखी थी.
गत दो वर्ष से यहाँ अकाल जैसी स्थिति थी और परिणामस्वरूप हैजा एक महामारी का रूप ले रहा था. प्रतिदिन १०० से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो रही थी. ऐसे में किसी ने कहा कि एक विशेष चर्च में जीसस की प्रतिमा के निकट के प्रकाश दिखाई देता है. कई दिन तक कोई न कोई कह देता कि उसने उस दिव्य रौशनी को देखा है किन्तु अधिकतम लोगों की राय थी कि ये एक भ्रम है. एक रविवार के दिन जब चर्च में लोग एकत्रित थे तो एक युवक जो यहूदी से इसाई बना था, इस तथाकथित चमत्कार के प्रति अविश्वास जताया. ये बात चर्च में फ़ैल गयी और भीड़ ने उसे मार कर उसके शव को जला दिया. धीरे धीरे भीड़ बढ़ने लगी. एक फादर ने भीड़ को उकसाना आरम्भ कर दिया. दो अन्य फादर, जिनमें से एक के हाथ में क्रॉस था और दूसरे के हाथ में क्रूसीफिक्स था, ने चिल्लाना आरम्भ कर दिया - हिअरसी हिअरसी (हिअरसी का अर्थ है वो आचरण जो चर्च के विचारों के विरुद्ध होता है). ये सुनते ही पूरे नगर में दंगे भड़क उठे जिनमें बंदरगाह पर खड़े पोतों के नाविक भी सम्मिलित हो गए. राह चलते नए ईसाईयों (यहूदी से बने इसाई) को पकड़ कर उनकी हत्या कर दी गयी अथवा घायल कर दिया गया. इन अधमरे नए ईसाईयों को आग में डाल कर जला दिया गया. 
दोनों फादर, जिनमें से एक जोआओ मोचो नामक पुर्तगाली फादर था और दूसरा ऐरागौन का बर्नार्डो नामक फादर था, दंगा करने वालों को भड़का रहे थे और दंगे करने के लिए 'जला दो! जला दो' कह कर उकसा रहे थे. हर नए इसाई को घसीट कर आग में फेंका जा रहा था. दो स्थानों पर भीषण आग लगा दी गयी थी, जिन में एक ही समय में १५-२० यहूदी जलाए जा रहे थे. एक ही चौराहे पर ३०० पुरुषों को जला दिया गया था. इस रविवार को ५०० लोगों को जला दिया गया था. अगले दिन इस क्रम ने अधिक भयंकर रूप धारण कर लिया. फादरों के भड़काने से इस दिन की गतिविधियाँ अधिक हिंसक हो गयी थीं. इसमें कुछ पुराने ईसाईयों को भी मार दिया गया था. कुछ को अपनी जान बचाने के लिए सार्वजनिक रूप से ये दिखाना पड़ा कि उनका खतना नहीं हुआ है. (यहूदी खतना करवाते हैं, इसाई नहीं करवाते). इसाई बलपूर्वक नए ईसाईयों के घरों में घुस गए. महिलाओं, पुरुषों और वृद्धों को मार दिया गया. बच्चों को उनकी माताओं के वक्ष से खींच कर, पांवों से पकड़ कर उनके सर कमरों की दीवारों पर पटक दिए गए. यहाँ वहाँ ४०-५० शवों के ढेर देखे जा सकते थे, जिन्हें जलाया जाना था. जो जीवन बचाने के लिए चर्चों में छिप गए थे, उन्हें भी नहीं छोड़ा गया. विवाहित और अविवाहित महिलाओं को बाहर निकाल कर उनसे बलात्कार किये गए और फिर उन्हें लपटों में फेंक दिया गया. इस दरिंदगी में नाविकों के साथ, छोटी जाती के भी लगभग १००० पुरुष सम्मिलित थे. जब रात हुई तो ये बर्बर दृश्य छिप गए किन्तु अगले दिन यही क्रम चल पड़ा. अब बर्बर दृश्य कम थे क्योंकि शिकार करने के लिए कम लोग रह गए थे. कुछ पुराने ईसाईयों ने, जो अभी भी मानवीयता में विश्वास करते थे, बहुत से लोगों को छिपा दिया था अथवा उन्हें भागने में सहायता की थी. भागने वाले अधिक भाग्यशाली नहीं रहे क्योंकि उन्हें आस पास के गाँवों में ढूंढ कर मार दिया गए. जब बलात्कार के लिए और महिलायें नहीं बची और मारने के लिए पुरुष नहीं बचे तो सब शांत हो गया और सेंट डोमिनिक के फादर विश्राम करने लगे.
 उक्त घटनाक्रम में दंगा करने वालों ने और करवाने वाले फादर वही कर रहे थे जो उन्होंने अपने सम्प्रदाय की पुस्तक में पढ़ा था और ऐसा करते हुए वो 'गौड के बलवानों' की भांति व्यवहार कर रहे थे. अर्थात वो इन जघन्य अपराधों को गौड का आदेश बता कर उचित ठहराने की चेष्टा कर सकते हैं. जो कार्य गौड का कार्य है, वो अपराध कैसे हो सकता है? उनका व्यवहार तो अक्षरशः इसाइआह की पुस्तक से मेल खाता है जो कि बाइबल का भाग है. इस पुस्तक के आरंभिक ३९ अध्याय उन सभी राष्ट्रों के विनाश का उल्लेख करते हैं जो गौड के विरुद्ध आचरण करते हैं. इस परिभाषा के अनुसार भारत सहित सभी वो राष्ट्र जो इसाई नहीं हैं, उनका यही अंत होगा.
ये उल्लेख केवल एक ही स्थान पर हो, ऐसा नहीं है. बाइबल का एक भाग है साल्म्स (Psalms), जिसे भारत में 'भजन संकलन' के नाम से प्रसारित किया जा रहा है. इन में से भजन संख्या १३७ की नवीं पंक्ति भी कुछ ऐसा ही संदेश देती है:
Happy is the one who takes your babies and smashes them against the rocks!
इसका अनुवाद है:
वो प्रसन्न होगा जो तुम्हारे बच्चों को चट्टानों पर पटक देगा!
इस भजन में बेबिलौन राज्य की राजकुमारी के बच्चों का उल्लेख है. अब तनिक इस भजन की तुलना किसी हिन्दू भजन से कर के देखें तो 'सर्व धर्म समभाव' जैसे नारों की मूर्खता आप को समझ आ जायेगी.

अभी तक हमने गौड के कुछ लक्षण तो देख ही लिए हैं; वो अपने विशेष पुरुषों द्वारा, बच्चों की हत्या करवाता है और महिलाओं का बलात्कार भी करवाता है. जो ऐसे जघन्य अपराध करते हैं, गौड उन्हें प्रसन्न करता है. एक और विशेष लक्षण भी है; गौड आज्ञा न मानने वालों की इतनी दुर्दशा कर देता है कि वो अपने बच्चों का मांस खाते हैं. इसके लिए हम बाइबल के उस भाग को देखते हैं जिसे प्रसिद्द पैगम्बर मूसा (Moses) ने लिखा है. इसका नाम है दयुतेरोनोमी. इसके अध्याय २८ में वर्णन है कि गौड की आज्ञा न मानने वालों को शत्रु घेर लेंगे जिस से कि उन पर विभिन्न आपत्तियां आ जायेंगी. इन में एक है भोजन की कमी. इसी का वर्णन है:

शत्रु तुम्हें घेर लेगा और तुम्हें विभिन्न प्रकार के कष्ट देगा. और तुम अपने शरीर का भाग अर्थात अपने बेटे और बेटियों का मांस खाओगे, जो तुम्हें तुम्हारे लोर्ड गौड ने दिए हैं.
जो पुरुष तुम में संवेदनशील भी हैं, वो भी अपने भाई, अपनी पत्नी और उनके बच्चों पर बुरी दृष्टि रखेंगे.
इसलिए जब वो अपने बच्चों का मांस खा रहा होगा तो वो उन्हें (अपने भाई, पत्नी और शेष बच्चों को) मांस बाँट कर नहीं खाएगा क्योंकि इस घेराव और संकट के समय उसके पास कुछ नहीं होगा तथा शत्रु सब दिशाओं से कष्ट दे रहा होगा.
वो कोमल महिलायें, जिन्होंने अपनी कोमलता के चलते कभी भूमि पर नंगे पाँव नहीं रखे, वो भी अपने बेटे, बेटी तथा पति को दुष्ट दृष्टि से देखेंगी.
और अपने उन नन्हें मुन्नों की ओर भी जो उसके पांवों के मध्य में से निकले हैं, वो संतान जिसे उसने जन्म दिया है: क्योंकि इस कमी के समय में वो उन्हें खा जायेगी जब शत्रु सब दिशाओं से त्रस्त कर रहा होगा.
 दयुतेरोनोमी : २८ - ५३-५७

इस पर टिप्पणी की कोई आवश्यकता नहीं है.

होली फादर का सेक्स रैकेट

भूतपूर्व पादरी एंथोनी गैविंस अपनी पुस्तक 'ए मास्टरकी तो पोपरी' में एक पादरी, जो मृत्यु शैय्या पर है, के कन्फैशन का उल्लेख करते हैं जो हमें उजले लबादे के पीछे छिपे राक्षसों के जीवन की एक झलक देता है. एंथोनी गैविंस ने इस पादरी की पहचान छिपाने के लिए उसे डोन पाउलो  के नाम से संबोधित किया है. ये कन्फैशन इस प्रकार है:
मैं अपनी चर्च में १६ वर्ष के लिए पादरी रहा हूँ और इस काल में मैंने अपने क्षेत्र में बसने वाले १६०० घरों में से लगभग प्रत्येक को ही धोखा दिया है. मेरे पास कोई पैत्रिक धन अथवा समाप्ती नहीं थी किन्तु आज मेरे पास १५,००० सिक्के हैं और ६,००० सिक्के मैं दे चुका हूँ. मेरा जीवन यापन एक वर्ष में लगभग ४०० सिक्कों से हो जाता है. 
जब से मैंने कन्फैशन सुनने आरम्भ किये, मेरे विचार कभी भी स्वच्छ नहीं रहे; किन्तु मेरा व्यवहार और बात चीत, इन सब के प्रति कठोर और अनुशासित होती थी. ये सब लोग मुझ से भयभीत थे और मेरा सम्मान करते थे. मेरा इन सब पर ऐसा अधिकार था कि कुछ जो मेरे कुकर्मों को जानते थे, वो भी सार्वजनिक जीवन में मेरा पक्ष लेते थे. मेरा चर्च के प्रति जो दायित्व था, उसे मैंने केवल खाना पूर्ती के लिए ही किया है. 
मैं बहुत से अबोध लोगों की हत्या का कारण बना हूँ. मैंने साठ पुरुषों को गर्भपात करने की औषधि ला कर दी है जिस से कि वो सब अपने अजन्मी संतानों के हत्यारे हैं. (हालांकि गर्भपात एक अपराध था किन्तु होली फादर इस नीच कर्म में सम्मिलित होते रहते थे. ऐसा एक वर्णन होली फादर का ब्रह्मचर्य में भी पढ़ सकते हैं).
हमारी चर्च में हम छः प्रीस्ट हैं और गत बारह वर्षों में हमने अपनी हर प्रकार की इच्छा पूर्ती के लिए सभी संभव उपाय किये हैं. हम में से प्रत्येक के पास अपने क्षेत्र की सुन्दरतम और आकर्षक महिलाओं की एक सूची होती थी. और यदि हम में से किसी का मन किसी और के क्षेत्र की किसी ऐसी महिला पर आ जाता जो कि अत्यंत आकर्षक होती थी तो वो उस क्षेत्र के पादरी को बता देता. उस क्षेत्र का पादरी उसे अपने घर पर बुला भेजता था, जहां कि उसकी मांग करने वाला फादर पहले से उपस्थित होता था. वो वहाँ अपनी इच्छा पूर्ती कर लेता था. हम ने गत बारह वर्षों में एक दूसरे की इस प्रकार सहायता की है. 
ये सब सुचारू रूप से चलाने के लिए हम इस प्रकार चाल चलते थे; उन महिलाओं के पति अथवा पिता को हम कह देते थे कि इस महिला अथवा कन्या को किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधि से वंचित न किया जाए; महिला से हम कहते थे कि अपने पति अथवा पिता से कहे कि वो फादर की आज्ञा के अनुसार चलें; ऐसा करने से वो प्रीस्ट से मिलने के लिए बिना किसी रोक टोक के आ जा सकती थीं. यदि वे ऐसा करने से इनकार करेंगी तो या तो हम उनके पति/पिता को उन्हें कहीं भी आने जाने से मना करने के लिए कह देंगे; अथवा उन्हें होली इन्कुइसिशन को सौंप देंगे. इस चाल में फंस कर वो सदा हमारे चंगुल में फंसी रहती थीं और किसी पर ये रहस्य प्रकट भी नहीं कर सकती थीं.
मुझे अपने क्षेत्र में जितनी महिलायें आकर्षक लगी मैंने उन में से किसी एक को भी नहीं छोड़ा, और मेरे फादर भाइयों के क्षेत्र में भी जो मुझे अच्छी लगीं, मैंने उनसे अपनी इच्छा पूर्ती की. मैं इस संबंध में कोई निश्चित आंकड़ा तो नहीं बता सकता किन्तु इन महिलाओं के माध्यम से मेरी साठ संतानें जीवित हैं. मैंने अपने घर में दो महिलाओं को रखा हुआ है, जो कि दोनों बहनें हैं. वो मेरे पास अपने माता पिता के देहांत के पश्चात आयी थीं. इन में से बड़े वाली से मेरे दो लड़के हैं और छोटे वाली से एक. मेरा एक लड़का जो मेरी बहन से जन्मा था, उसकी मृत्यु हो चुकी है. इसलिए मैं अपनी बहन के लिए ५,००० सिक्के छोड़े जा रहा हूँ, ये उसे मिलेंगे यदि वो सेंट बर्नार्ड कॉन्वेंट में नन बन कर रहेगी. उन दोनों युवा बहनों के लिए मैं २,००० सिक्के प्रति व्यक्ति छोड़ रहा हूँ जो मेरे बच्चों की माँ हैं और शेष मैं अपने तीनों बच्चों के लिए छोड़े जा रहा हूँ. 
इस कन्फैशन में जो तथ्य उभर कर सामने आते हैं, वो ये हैं कि चर्च के शत प्रतिशत पादरी इस सेक्स रैकेट में संलिप्त थे. इतना ही नहीं, वो एक दूसरे को, सड़क छाप दलालों की भांति, अपने अपने क्षेत्र की सुन्दरतम महिलाएं परोस कर देते थे. ये वासना के भूखे होली फादर अपनी बहन तक को नहीं छोड़ते थे. आज पूरे भारत देश में रॉबर्ट डि नोबिली के ये वंशज कैथोलिक आश्रम खोल रहे हैं और इस खोखली विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं. समाज सेवा के नाम से हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करने पर तुले हुए हैं. एक विदेशी महिला ने इसाई मिशनरियों को इतनी शक्ति प्रदान कर दी है कि वो सर्वोच्च न्यायालय को अपनी मतान्तर पर की गयी टिपण्णी से पलटने पर बाध्य कर देते हैं.

एक नन का कन्फैशन

मैं नन बनना चाहती हूँ.
ये उत्तर दिया था मेरी एक छात्रा ने. उस दिन मैं अपने सभी विद्यार्थियों से पूछ रहा था कि उनके जीवन का लक्ष्य क्या है. ये उत्तर सुन कर मैं अवाक रह गया. अब तक मैंने निर्धनों, मूर्खों, आदिवासियों के संबंध में सुना था कि किस प्रकार मिशनरी उन्हें प्रलोभन दे कर अथवा धोखे से इसाई बना रहे थे. किन्तु चंडीगढ़ जैसे नगर में और एक सभ्रांत चार की बच्ची से मुझे इस की अपेक्षा नहीं थी. कदाचित मैंने मिशनरियों की बढती शक्ति को कम कर के आँका था. थोड़ा पूछने पर पता लगा कि वो एक मिशनरी विद्यालय में पढ़ती है, जिसे सोनिया गाँधी (Antonia Maino) के निकट माने जाने वाला इसाई दम्पति चलाता है. कुछ लड़कियों को बाइबल का पाठ भी पढ़ाया जाता है. ये छात्र अपने बसते में एक छोटी बाइबल ले कर चलती थी. इस बाइबल की विशेषता ये थी कि इस में बड़ी चतुराई से वो अंश हटा दिए गए थे जो मूर्ती पूजा के प्रति घृणा का उल्लेख करते हैं. इस बाइबल में से तो क्राइस्ट का प्रेम छलक रहा था.

जब उसे बाइबल का उचित रूप दिखाया गया तो उसे आभास हुआ कि उसे किस प्रकार मूर्ख बनाया जा रहा था. वो अभागियाँ जो मिशनरी जाल से नहीं बच पाती, क्या करती होंगी अथवा क्या नहीं कर पाती होंगी, इस सन्दर्भ में एंथोनी गैविंस की पुस्तक 'ए की तो पोपरी' में एक कन्फैशन का उल्लेख है. इस कन्फैशन से पूर्व नन के कन्फैशन की व्यवस्था को समझ लें.

इसाइयत में कन्फैशन सुनने का अधिकार केवल पुरुषों को ही है. प्रत्येक कॉन्वेंट के बगल में एक कन्फैशन करवाने वाला फादर तथा उसका एक सहयोगी फादर निवास करते हैं. सांझी दीवार में एक जालीदार झरोखे से कोई भी नन कन्फैशन कर सकती है.

बहुत से लोग अपनी बच्चियों को नन बनने के लिए जब छोड़ कर जाते हैं तो इन बच्चियों की आयु पांच से आठ वर्ष की होती है. पन्द्रहवां वर्ष एक परीक्षा का वर्ष माना जाता है, जिसमें यदि ये बच्चियां चाहें तो नन बनने का विचार त्याग कर अपने प्रियजनों के पास लौट सकती हैं. यदि वे नहीं लौटती तो उन्हें नन बना दिया जाता है, जिसके नियमों के अनुसार उन्हें आजीवन ब्रह्मचारिणी रहना होता है. कॉन्वेंट की प्रधान अध्यापिका और अन्य वरिष्ठ महिलायें प्रारम्भिक वर्षों में उन्हें कोई कठिन कार्य नहीं देती क्योंकि इस से उनके कॉन्वेंट को छोड़ कर जाने का अंदेशा होता है. और न ही उस जालीदार झरोखे के पास जाने देती है. इन बच्चियों को ऐसा प्रतीत होता है कि जीवन भर ऐसा ही सरल रहेगा.

जब वो पंद्रह वर्ष की होती हैं तो वो नन का सरल जीवन, आजीवन ब्रह्मचर्य और निर्धनता की शपथ ले लेती हैं. इस पर इन्हें विधिवत नन घोषित कर दिया जाता है. एक बार जब वो अपनी स्वीकृति दे देती हैं तो उन्हें सभी प्रकार के कार्य सौंपे जाते हैं.

सप्ताह में एक निश्चित दिन ननरी (ननों के रहने का स्थान) की सभी ननों को कन्फैशन करना होता है. ननों की अधिक संख्या होने के कारण चर्च से कई फादर कन्फैशन सुनने के लिए भेजे जाते हैं जो इन जालीदार झरोखों से कन्फैशन सुनते हैं.

जब वो पंद्रह वर्ष की होने और परीक्षा में सफल होने का पश्चात कन्फैशन करने के लिए प्रीस्टों और फादर से बात करने जाती हैं, जो ऐसे आते हैं मानों अपनी प्रेयसी से मिलने आये हों, तब इन लड़कियों को आभास होता है कि उनके साथ तो धोखा हुआ है. वो इस पर दुखी होती हैं परन्तु उनके पास इस का कोई उपाय नहीं होता. अपनी उत्तेजनाओं को तृप्त करने के लिए वो हर प्रकार के अशोभनीय कार्य करने को आतुर हो जाती हैं. 

किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षण हो जाने पर उस से प्रति दिन कन्फैशन होने लग जाते हैं. ऐसे फादर को ये नन अपना देवोतो अथवा आत्मिक पति कह कर पुकारती हैं. अँधेरा होते ही देवोतो तो चले जाते हैं, नन अपने कक्ष में आ कर उसके लिए पत्र लिखती है. ये पत्र पति पत्नी की अंतरंगता की सीमा से भी परे होते हैं.
आइये अब देखते हैं इस नन का कन्फैशन

नन: फादर मेरे पाप इतने अधिक हैं कि उन्हें भूल जाने के भय से मैंने उन्हें लिख दिया है. आप कृपा कर के इन्हें पढ़ लें.
फादर: मैं इन्हें पढ़ तो सकता हूँ किन्तु जब तक तुम अपने मुख से नहीं बोलोगी, तब तक ये कन्फैशन नहीं माना जाएगा.
नन: जब मैं १३ वर्ष की थी तो एक युवक से मुझे प्रेम हो गया था. उसने मुझे एक पत्र लिखा जो मेरे पिता के हाथ लग गया. मेरे पिता ने उसे अपने पास बुलाया और उसे कहा कि वो सेना में भारती हो जाए और दो वर्ष तक प्रतीक्षा करे. तब तक मैं विवाह योग्य हो जाउंगी और दोनों का विवाह हो जाएगा. उस युवक ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और अगले ही दिन वो सेना में सम्मिलित हो कर कैतालोनिया चला गया. मेरे पिता ने मुझे यहाँ भेज दिया और मुख्य अध्यापिका को निर्देश दिया कि मुझे और किसी से ना मिलने दिया जाए. मेरे पिता ने ये भी बताया कि उस युवक की युद्ध में मृत्यु हो गयी है. इस समाचार के पश्चात मैं जितने पाप कर सकती थी मैंने किये हैं. मुझे नन बनने की प्रतिज्ञ किये दस माह ही हुए हैं किन्तु क्योंकि मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी, इसलिए मैं गौड के प्रति अपने को नन नहीं मानती हूँ. यही विचार बहुत सी अन्य ननों का भी है, विशेषकर मेरे जैसी दस युवा ननों का जो मेरी अन्तरंग मित्र हैं और हम परस्पर सभी बातें सांझा करते हैं. हम सब का अपना देवोतो है और प्रतिदिन हम उनसे वार्तालाप करते हैं.
फादर: अपने मित्रों के पाप छिपा कर केवल अपने पाप बताओ.
नन: मेरे और मेरी मित्रों के पाप आपस में मिले हुए हैं, इसलिए मात्र अपने पाप बतान संभव नहीं है. मैं आपको अपना सबसे बड़ा अपराध बताती हूँ. हमारी एक मित्र का देवोतो अत्यंत आकर्षक युवा फादर है. हमने परस्पर योजना बनाई और उसे २२ दिन तक अपने कक्ष में ला कर रखा. इस समय में हम बहुत कम समय के लिए झरोखे पर जाते थे. हम पर किसी को संदेह नहीं हुआ. ये मेरा सब से बड़ा अपराध है.
फादर: किन्तु तुम उसे अपने कॉन्वेंट में कैसे ले गए?
नन: हम में से एक ने अपने कक्ष की भूमि पर कालीन बिछाने के लिए मंगवाया. उस फादर ने अपने अधिकारियों से एक माह की छुट्टी ले ली थी. उसने स्वयं को कालीन में लपेट कर छिपा लिया. कुली उसे उठा कर हमारे द्वार तक ले आये और हम उसे अपने कक्ष में ले गए. 


हमें भय था कि कहीं कुली हमारा भेद न खोल दें, इसलिए हमने उनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ गुंडों को पैसे दिए ताकि उन्हें ठिकाने लगाया जा सके.

फादर को बाहर पहुंचाने के लिए हम ने उसे एक ऐसे संदूक में बंद कर दिया जो भीतर से भी खुल सकता था. ये संदूक हमने नौकरों की सहायता से बाहर के कक्ष में पहुंचा दिया और उसे किसी कार्य के लिए वहाँ से भेज दिया. इतने में वो फादर संदूक में से निकल कर सुरक्षित निकल गया.

इसके एक माह पश्चात हमारी तीन मित्रों को जब आभास हुआ कि वे गर्भवती हैं, तो वो एक ही रात में कॉन्वेंट से चली गयीं. इस घटना की नगर में चर्चा होती रही है. मैं भी यही करने वाली हूँ क्योंकि यदि मैं यहाँ रही तो मेरा पेट इस भेद को खोल देगा. इस से होने वाले बच्चे की जान तो बच जायेगी किन्तु नियमों के अनुसार, मेरी जान एक यातनापूर्ण ढंग से ले ली जाएगी.
इतना ही नहीं, कॉन्वेंट और मेरे प्रियजनों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा. दूसरी ओर यदि मैं रात को निकल जाती हूँ तो मैं दोनों जीवन बचा लूंगी और कहीं दूर जा कर रह लूंगी. 

यदि मैं यहीं रहती हूँ तो मैं एक कठिन चिकित्सा से अपना जीवन बचाने के लिए दृढ प्रतिज्ञ हूँ. इसके लिए मुझे आपकी मंत्रणा और सहायता दोनों की आवश्यकता है. 

फादर: मुझे न तो इतनी कठिन परिस्थितियों का अनुभव है और न ही ज्ञान. तुम्हें किसी अनुभवी और विरद्ध कन्फैशन सुनने वाले की आवश्यकता है जो तुम्हारी समस्या का समाधान कर सके. 
नन: फादर, मैं किसी और कन्फैशन सुनने वाले को अपनी आप बीती नहीं सुनाउंगी. आप ही बताएं कि मेरी किस प्रकार सहायता करेंगे.
फादर: मेरी अनुभवहीनता, मुझे इस में पाप का भागी नहीं बना सकती. मैं तुम्हें बता चुका हूँ कि मुझे इस की कोई जानकारी नहीं है.
नन: मैं हर प्रकार की परिस्थिति के लिए तत्पर हूँ. यदि आप ने मेरी सहायता नहीं की तो मैं चिल्ला कर कहूँगी कि तुम कन्फैशन के माध्यम से मुझे तंग करते रहे हो. तुम्हें इन्कुइसिशन के लिए जाना पड़ेगा.
फादर: धैर्य रखो, मुझे तीन दिन का समय दो. मैं मंत्रणा करके तुम्हें इस का हल बताऊंगा.

प्रत्येक कॉन्वेंट में मेरे कज़न हैं

प्रस्तुत लेख एक ३३ वर्षीया महिला की कन्फैशन का विवरण है जिसे एक भूतपूर्व फादर एंथोनी गैविंस ने अपनी पुस्तक 'ए की तो पोपरी' में किया है. ये कन्फैशन उक्त महिला ने एक जेसुइट पादरी, फादर गैसका के समक्ष किया गया था. फादर गैसका इस कन्फैशन का वर्णन करते हैं:
मुझे इस ३३ वर्षीया महिला ने अपने कन्फैशन में बताया कि सोलह वर्ष की आयु से २४ वर्ष की होने तक उसने हर प्रकार का अश्लील कुकर्म किया था. और ये सभी कुकर्म उसने केवल सम्प्रदाय के होली पुरुषों के साथ ही किये थे. प्रत्येक कॉन्वेंट में एक फ्राइयर के साथ उसके संबंध थे जिन्हें वो कज़न कह कर बुलाती थी. इतने सारे कज़न होते हुए भी वो निर्धन ही थी. वो अपने नए कज़नों के लिए अपना शरीर प्रस्तुत करती थी ताकि उन से धन प्राप्त कर सके. अर्थात वो एक वेश्या की भांति रहती थी और उसके शरीर के लिए धन देने वाले सभी पुरुष वे थे जिन्हें चर्च की ओर से अधिकार प्राप्त थे. ३२ वर्ष की आयु तक उसने ऐसा ही जीवन व्यतीत किया था.
गत वर्ष उसे ऐसे स्वप्न आने लगे कि मानों शैतान उसके साथ सम्भोग कर रहा हो. इस प्रकार के स्वप्न और उन का आभास उसे निरंतर होता रहा. उस के आश्चर्य का ठिकाना न रहा जब उसे ये पता लगा कि वो गर्भवती है क्योंकि गत १४ माह से उसने किसी पुरुष से संबंध नहीं बनाया था. उसके यहाँ एक बेटे का जन्म हुआ है, जिस के संबंध में उसका कहना है कि वो शैतान की संतान है. वो इस तथ्य से इतनी उत्तेजित है कि यदि मैंने उसे शांत नहीं किया तो वो आत्महत्या कर लेगी. मैंने उसे कहा है कि मुझे एक सप्ताह का समय चाहिए और आगामी रविवार को मैं इस समस्या का समाधान कर दूंगा. मुझे इस संबंध में आप की मंत्रणा की आवश्यकता है. 

समिति के प्रधान का मानना है कि ये तो असंभव सी घटना प्रतीत होती है. संभवतः वो महिला पागल है और उसे किसी चिकित्सक के यहाँ भेज दिया जाना चाहिए. इस पर जेसुइट फादर का उत्तर था कि महिला की मानसिक स्थिति स्वस्थ प्रतीत होती है. 
एक अन्य सदस्य का मत है कि इस सब के पीछे किसी शैतानी अथवा पारलौकिक शक्ति का हाथ न हो कर कुछ और ही कारण लगता है, जिस का निरिक्षण करने के लिए जेसुइट फादर को इस महिला के घर पर जा कर जांच करनी चाहिए. सभी उपस्थित सदस्यों ने इस के लिए सहमति दे दी. परिणामतः अगले दिन जब जेसुइट फादर उस महिला के घर गया तो उसे विचित्र सी सूचना मिली.

वो महिला इतनी उत्तेजित थी कि उसने इस के संबंध में बहुत से लोगों को बता दिया था; ये सूचना इन्कुइसिशन करने वालों के यहाँ भी पहुँच गयी और उन्होंने उस महिला तथा उस की नौकरानी को पकड़ लिया. वहाँ सच्चाई बाहर आई. फादर कोंचिलोस नामक एक विक्टोरियन फादर उस महिला से प्रेम करता था किन्तु वो महिला उसे देखना भी नहीं चाहती थी. फादर ने महिला की नौकरानी के साथ मिल कर षड्यंत्र रचा. नौकरानी उस महिला के भोजन में अफीम मिला देती थी जिस से वो महिला गहन निद्रा में सो जाती थी. फादर अँधेरे में उन के घर आ कर उस महिला से सम्भोग करता था. ये क्रम छः रात तक चला. इस से रहस्य खुला कि वो बच्चा शैतान की संतान नहीं है बल्कि फादर कोंचिलोस की संतान है. 
इस घटना को अकैडमी के अभिलेख (रिकार्ड) में अंकित करने का निर्णय किया गया.
वो महिला जहां रहती थी, वहाँ आस पास के बच्चे उसके द्वार पर आ कर चिल्लाते कि यहाँ शैतान की संतान रहती है. इस से परेशान हो कर वो महिला नगर छोड़ कर देहाती क्षेत्र में रहने चली गयी. उस फादर का इन्कुइसिशन के पश्चात क्या हुआ ये मुझे पता नहीं है.
ये कन्फैशन एक बार फिर से स्पष्ट करता है कि इसाई पादरी किस प्रकार दोहरा जीवन जीते हैं.

चर्च की न्यायप्रियता


अपनी पुस्तक ए की तो पोपरी में भूतपूर्व फादर एंथोनी गैविंस बताते हैं कि जब किसी फादर को लगता था कि कोई कन्फैशन  अथवा उस से सम्बंधित विषय गंभीर हैं तो एक बीस सदसीय समिति जिसे कि मॉरल अकैडमी  कहते हैं उस की समीक्षा करती है. नाम से समझ गए होंगे कि इस समिति का कार्य था नैतिक विषयों पर चिंतन करना और निर्देश देना. ये सभी बीस सदस्य इसाई मत के शीर्ष फादर होते हैं. ऐसा ही एक कन्फैशन था लियोनोर का.
इस लेख को पढ़ने से पहले लियोनोर की कन्फैशन पढ़ें. इस संबंध में जब मॉरल अकैडमी ने चिंतन किया तो इन महान और होली उच्चाधिकारियों के निर्णय की समीक्षा भी कर लें.
जब लियोनोर का कन्फैशन मॉरल अकैडमी के समक्ष रखा गया तो विचार विमर्श के पश्चात प्रमुख छः बिंदु थे जिन पर कि इस अकैडमी ने निर्णय करना था.

प्रथम बिंदु, जिसे हल किया जाना था, ये था कि क्या लियोनोर पर किये गए अत्याचार के लिए फ्रान्सिसकी कॉन्वेंट पर कार्यवाही की जा सकती थी?
अकैडमी के प्रधान ने घटना क्रम के प्रत्येक भाग की समीक्षा करने के उपरान्त कहा कि लियोनोर ने अपने कंफैसर फादर की अवज्ञा नहीं की किन्तु यदि वो कॉन्वेंट पर कार्यवाही करने की चेष्टा करेगी तो उसकी अपनी अपकीर्ति होगी और कॉन्वेंट पर तथा कंफैसर फादर पर भी एक अत्यंत नीच अपराध का धब्बा लग जाएगा. हमें उस मार्ग का चयन करना चाहिए जिसमें कि कम से कम क्षति पहुंचे. यदि फ्रान्सिसकी समुदाय पर कार्यवाही करते हैं तो इस से लियोनोर की छवि को जो क्षति होगी वो उसके अनाथ होने से अधिक होगी इसलिए हमें इस संबंध में कुछ नहीं करना चाहिए.

कहिये, कैसा लगा आप को चर्च का न्याय? यदि आप ने कहा कि ये अन्याय है तो आप को सेक्युलर नहीं माना जाएगा. हो सकता है कि राहुल गांधी आप को हिन्दू आतंकवादी कह दें. चर्च की दृष्टि में एक सोलह वर्षीया बच्ची का बलात्कार करने वाले राक्षस के प्रति कार्यवाही करने से बच्ची को अधिक हानि होगी. ये उसी चर्च का निर्णय है जिसने ६०० वर्ष तक तो आधिकारिक रूप से और उस से कहीं अधिक लंबे समय के लिए लाखों लोगों को यातनाएं दे कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो चर्च की विचारधारा से सहमत नहीं थे.

अकैडमी के समक्ष जो दूसरा विचारणीय बिंदु था, वो था कि दो माह का वो अंतराल जब फादर लियोनोर के घर रहा था और उस का शारीरिक दुरूपयोग करता रहा था, उसमें लियोनोर अपराधी है अथवा नहीं?
जी हाँ. ये होली लोग लियोनोर के अपराध की चर्चा कर रहे हैं ना कि उस बदमाश फादर  की. इसे कहते हैं चर्च का न्याय.
इन विचारशील पुरुषों में छः का विचार था कि इस दो माह के अंतराल में लियोनोर भी दोषी थी किन्तु अन्य सदस्यों का मत था कि ऐसा नहीं है. इसलिए निर्णय यह हुआ कि लियोनोर को दोषी ना माना जाये.

तीसरा बिंदु था कि जब दूसरे फादर ने लियोनोर को इन्कुइसिशन की धमकी दे कर उस से बलात्कार किया था तो इस में लियोनोर पापी है अथवा नहीं?
अर्थात दूसरे फादर के घृणित कार्य की समीक्षा नहीं हो रही है. क्योंकि वो तो होली फादर है. इस विषय पर इस अकैडमी का निर्णय था कि उसने अपने आप को इन्कुइसिशन से बचाने के लिए इस होली फादर और उसके साथियों को अपने प्रति बलात्कार करने दिया था, इसलिए उसका ये पाप अन्य पापों से बड़ा नहीं था.

चौथा बिंदु था कि लियोनोर ने चर्च में से चैलिस  चुराया है क्या इसके लिए लियोनोर से चर्च के द्वारा प्रतिशोध के रूप में कुछ लिया जाए अथवा नहीं?
इस सन्दर्भ में अकैडमी के सदस्यों में एक मत नहीं था. कुछ का मत था कि इस में लियोनोर और फादर दोनों ही दोषी थे इसलिए दोनों को इसका भुगतान करना चाहिए. किन्तु कुछ का मत था कि इस अपराध में लियोनोर तो केवल होली फादर के निर्देशों का पालन कर रही थी इसलिए फादर ही दोषी था. निर्णय था कि लियोनोर को क्षमा कर दिया जाए. जहां तक फादर का प्रश्न है तो उनकी समाज में प्रतिष्ठा को देखते हुए और ये जानते हुए कि उनके मर्नोप्रांत सब कुछ चर्च को ही मिलने वाला है, उनसे कुछ ना लिया जाए.

पांचवा बिंदु था कि क्या चर्च में सहवास करने से चर्च अपवित्र हो गयी है? क्या लियोनोर बताने के लिए बाध्य है कि वहाँ क्या क्या किया गया था? 
जहां तक चर्च के अपवित्र हो जाने का प्रश्न था तो सर्व सम्मति ये थी कि चर्च दूषित हो गयी है. दूसरा प्रश्न था बिशप को विस्तार पूर्वक चर्च में के गयी गतिविधि के संबंध में; चार सदस्यों का मत था कि विस्तार पूर्वक बताना चाहिए जब कि अन्य सोलह सदस्यों की सहमति नहीं थी. उनका विचार था कि होली वाटर अर्थात पवित्र जल के छिडकाव से चर्च पवित्र हो जायेगी.

अंतिम बिंदु था कि क्या इस सब को अकैडमी के अभिलेख (रिकार्ड) में अंकित किया जाए अथवा नहीं?
इस सन्दर्भ में निर्णय किया गया कि इन घटनाओं और निर्णयों को पीड़िता और फादर के नाम ना लिखे ही अंकित कर लिया जाए. न ही ये उल्लेख हो कि ये इसाई मत के किस गुट के थे.

कैसा लगा चर्च का न्याय? ध्यान रहे कि ये कोई इक्का दुक्का भ्रष्ट पादरी का विषय नहीं है बल्कि शीर्ष समिति का व्यवहार है. इस सब से क्या शिक्षा मिलती है? ए होली फादर! जितना लूटना है लूटो, भले ही वो बच्चियों की मर्यादा ही क्यों न हो, तुम्हें कोई आंच नहीं आ सकती. 

प्रकृति ने हमारी रचना जिस प्रकार की है, शरीर की आयु के अनुरूप अपनी मांग होती है. इस रचना के अनुसार आजीवन ब्रह्मचर्य शाश्वत नियमों का उल्लंघन और प्रकृति की अवहेलना ही कहा जाना चाहिए. इस का परिणाम है कि जब शरीर की प्राकृतिक आवश्यकताओं की पूर्ती नहीं होती तो मानसिकता विकृत होना अवश्यम्भावी है. यदि हम इसाई मत के इन तथाकथित होली पुरुषों के व्यवहार को देखें तो समझ में आ जाता है कि एंथोनी गैविंस, जो स्वयं इस जीवन शैली के साक्षी रहे हैं, क्या कहना चाहते हैं. इसलिए जब वो लिखते हैं कि बहुत थोड़े से ही फादर उचित जीवन आदर्शों का निर्वाह करते हैं तो हमें जान लेना चाहिए कि अधिकतम फादर एक दोहरी जीवन शैली जी रहे हैं. उनका व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक जीवन एक दूसरे के विरुद्ध हैं, इसलिए ढोंग करना उनकी प्रकृति बन जाता है.

ये समस्या केवल पुरुषों की हो, ऐसा भी नहीं है. आये दिन समाचार पत्रों में जो इसाई नन्स के संबंध में देखने को मिलता है वो इसी समस्या का दूसरा परिपेक्ष है. इसकी एक झलक हमें इसी पुस्तक में मिल जाती है. यदि विश्वास नहीं है तो एक नन का कन्फैशन पढ़ लीजिये.